मेरठ के संजय वन में जल्द विकसित होगा मिनी जू ,छोटे जानवरो को मिनी जू में देखेंगे बच्चे

मेरठ के संजय वन मेंमिनी जू
राजीव शर्मा । Sep 10 2021 1:12PM

12 एकड़ में फैले संजय वन को 1982 में बसाया गया था। यहां कारगिल शहीद मनोज तलवार को समर्पित 65 फीट ऊंचा वॉच टावर, वॉकिंग ट्रेक, स्लाइडर, बेंच, केंचुआ पालन व खाद सेंटर, नक्षत्र वाटिका, स्मृति वन है। शहर के काफी लोग यहां सुबह-शाम वॉकिंग के लिए आते हैं।संजय वन में मिनी जू बनने के बाद दिल्ली रोड मेरठ शहर में एक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगी।

मेरठ,मुरादाबाद में मिनी जू बनाने के प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश सरकार ने हरी झंडी दे दी है। मेरठ में वन विभाग ने जू बनाने के लिए फिलहाल संजय वन को तय किया है। यहां पहले भी मिनी जू रह चुका है। मेरठ में बनने वाले मिनी जू में बच्चे बंदर, लंगूर, मोर सहित पक्षियों और कीटों की विभिन्न प्रजातियां देखेंगे मगर बड़े जानवर नहीं देख पाएंगे। बच्चो को सांपों,पक्षियों की तमाम प्रजातियां यहां देखने को मिलेंगी।

मिनी जू में बंदर, लंगूर, नीलगाय, लकड़बग्गा, सेही को रखा जाएगा। सफेद के साथ सामान्य मोर होंगे। खरगोश, लोमड़ी, सफेद चूहे होंगे। जलीय जीवों में यहां कछुओं के लिए स्थान होगा। विभिन्न प्रजाति के सांप, अजगर होंगे। पक्षियों में तोते, सफेद कबूतर के अलावा कई प्रजाति की चिड़िया रखी जाएगी। संजय वन में जो पुराने पेड़ हैं उन्हें हेरिटेज पेड़ के रूप में दिखाया जाएगा। एक हर्बल गार्डन विकसित किया जाएगा, इसमें बच्चे उस पौधे के गुण और उपयोग की पूरी जानकारी ले सकेंगे।

12 एकड़ में फैले संजय वन को 1982 में बसाया गया था। यहां कारगिल शहीद मनोज तलवार को समर्पित 65 फीट ऊंचा वॉच टावर, वॉकिंग ट्रेक, स्लाइडर, बेंच, केंचुआ पालन व खाद सेंटर, नक्षत्र वाटिका, स्मृति वन है। शहर के काफी लोग यहां सुबह-शाम वॉकिंग के लिए आते हैं।संजय वन में मिनी जू बनने के बाद दिल्ली रोड मेरठ शहर में एक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगी। इस रूट पर रैपिड, मैट्रो का काम चल रहा है। यहीं से लोग संजय वन में जा सकेंगे। संजय वन से चंद कदमों की दूरी पर शॉप्रिक्स मॉल, आईनोक्स सिनेमा भी है।

DFO राजेश कुमार का कहना है की मेरठ में मिनी जू बनना है इसमें बड़े जानवर यहां नहीं होंगे। स्कूली बच्चों की जानकारी और मनोरंजन के लिए यह मिनी जू मददगार होगा। बच्चे पेड़, पौधों, फूलों के साथ कीटों, जानवरों को देख सकेंगे। उनके बारे में जानकारी ले सकेंगे। फिलहाल संजय वन को मिनी जू के लिए प्रस्तावित किया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़