अपना 51वां स्थापना दिवस मना रहा है मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा, हिमंत ने दी बधाई

Meghalaya, Manipur and Tripura
creative common
अभिनय आकाश । Jan 21 2023 12:57PM

सरमा ने ट्वीट करते हुए कहा कि शानदार सुंदरता, जीवंत संस्कृति और समृद्ध परंपराओं से संपन्न, मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा के हमारे बहन राज्य आज अपना 51वां स्थापना दिवस मना रहे हैं।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा के लोगों को स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने पड़ोसी राज्यों की प्रगति की भी कामना की। सरमा ने ट्वीट करते हुए कहा कि शानदार सुंदरता, जीवंत संस्कृति और समृद्ध परंपराओं से संपन्न, मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा के हमारे बहन राज्य आज अपना 51वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। लोगों को मेरी हार्दिक बधाई और पड़ोसी राज्यों की प्रगति के लिए प्रार्थना। ये तीन राज्य उत्तर पूर्वी क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम, 1971 के माध्यम से पूर्ण राज्य बन गए थे।

इसे भी पढ़ें: LAC पर तनाव के बीच भारत का शक्ति प्रदर्शन, भारतीय वायु सेना करेगी पूर्वोत्तर में युद्धाभ्यास

इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा कहा कि असम सरकार राज्य के सभी जनजातीय समूहों की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है। तिवा समुदाय के तीन दिवसीय ‘जोनबील मेला’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार असम के सभी जनजातीय समूहों की भाषा, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण को और बढ़ावा देने के प्रति ‘बेहद संवेदनशील’’ है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़