Michael Phelps ने Beijing Olympics में 8 स्वर्ण पदक जीतकर रचा था इतिहास, जानें 17 अगस्त का इतिहास

इतिहास में 17 अगस्त का दिन अमेरिकी तैराक माइकल फेल्प्स की बीजिंग ओलंपिक 2008 की ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए विशेष रूप से दर्ज है। सात वर्ष की आयु से तैराकी सीखने वाले फेल्प्स ने इन खेलों की सभी आठ स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे। इसके अलावा 1988 में पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया-उल-हक की विमान दुर्घटना में मौत और 2020 में पंडित जसराज का निधन भी इसी तिथि को हुआ था।
इतिहास में 17 अगस्त की तारीख में दर्ज प्रमुख घटनाओं की बात करें तो 2008 के बीजिंग ओलंपिक खेलों में अमेरिका के तैराक माइकल फेल्प्स ने आठ स्वर्ण पदक जीतकर इंसानी कौशल की एक मिसाल कायम की। सात साल की उम्र से तैराकी सीखने वाले फेल्प्स ने एथेंस ओलंपिक में छह गोल्ड मेडल जीते थे, लेकिन बीजिंग ओलंपिक में उन्होंने तैराकी की सभी स्पर्धाओं में आठ स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच डाला। उनका यह कारनामा ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी चुनौती है।
देश दुनिया के इतिहास में 17 अगस्त की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1836 : ब्रिटेन की संसद में जन्म, विवाह और मृत्यु से संबधित पंजीकरण स्वीकार किये गये। 1858 : हवाई द्वीप में पहला बैंक खोला गया। 1909 : मदन लाल ढींगरा को वायली और लालकाका की हत्या के मामले में पेंटोनविली कैदखाने में फांसी दी गयी।
1915 : चक्रवाती तूफान से गेलवेस्टोन और टेक्सास में 275 लोगों की मौत। 1917 : इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1941 : पूर्वी जर्मनी सरकार ने बर्लिन की दीवार का काम पूरा किया।
1947 : भारत की आज़ादी के बाद पहली ब्रिटिश सैन्य टुकडी स्वदेश रवाना। 1978 : तीन अमरीकियों ने हॉट एयर बैलून से अटलांटिक महासागर को पार किया। 1988 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया-उल-हक और अमेरिका के राजदूत अर्नाल्ड राफेल की एक विमान दुर्घटना में मौत।
1999 : तुर्की में ज़ोरदार भूकंप के कारण कम से कम एक हज़ार लोगों की मौत। 2002 : रूस ने दलाई लामा को अपने देश में दौरे के लिए वीजा देने से इंकार किया। 2005 : पूरा बांग्लादेश बम धमाकों से दहला।
63 जिलों में लगभग 400 विस्फोट। 2008 : अमेरिका के महान तैराक माइकल फेल्प्स ने बीजिंग ओलंपिक खेलों में तैराकी में आठ स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास बनाया। 2020 : भारतीय शास्त्रीय संगीत के सबसे सशक्त हस्ताक्षर पंडित जसराज का निधन।
2024: अमेरिकी अदालत ने तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पित किए जाने को मंजूरी दी।
अन्य न्यूज़














