सैन्य कमांडर ने जम्मू और पठानकोट में सीमावर्ती इलाकों का किया दौरा
लेफ्टिनेंट जनरल सिंह योल, मामून और जम्मू में मुख्यालय और विभिन्न सैन्य इकाइयों में भी गये जहां उन्हें शत्रुओं और राष्ट्रविरोधी तत्वों के खतरों से निपटने की भारतीय सेना की तैयारी के बारे में बताया गया।
जम्मू। सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आर पी सिंह ने सेना की तैयारी की समीक्षा के लिए शनिवार को जम्मू और पठानकोट में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अग्रिम इलाकों का दौरा किया। अधिकारियों के अनुसार पश्चिमी कमान के पदेन कमांडर ने अपनी इस पहली यात्रा के दौरान योल कैंट और राइजिंग स्टार कोर के अग्रिम इलाकों का दौरा किया एवं वहां की वर्तमान स्थिति की समीक्षा भी की।
Lieutenant Colonel Devender Anand, Defence PRO, JAMMU: Lieutenant Gen RP Singh (on the left in pic), officiating Western Army Commander visited Yol Cantt&forward areas of Rising Star Corps on his maiden visit to review current situation&operational readiness. #JammuAndKashmir pic.twitter.com/p7cODEnKzJ
— ANI (@ANI) August 10, 2019
लेफ्टिनेंट जनरल सिंह योल, मामून और जम्मू में मुख्यालय और विभिन्न सैन्य इकाइयों में भी गये जहां उन्हें शत्रुओं और राष्ट्रविरोधी तत्वों के खतरों से निपटने की भारतीय सेना की तैयारी के बारे में बताया गया। उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह पिछले हफ्ते ही राजौरी, पुंछ, जम्मू, लद्दाख और उत्तरी कश्मीर के अग्रिम इलाकों का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने कश्मीर और जम्मू के अंदरूनी इलाकों का भी दौरा किया था।
अन्य न्यूज़