वाराणसी में प्रधानमंत्री के 71वें जन्मदिन पर उनके लम्बे आयु एवं प्रतिष्ठा के लिए किया गया दुग्धाभिषेक

varanasi
आरती पांडेय । Sep 17 2021 3:08PM

प्रधानमंत्री जी के संकल्पों को पूर्ण करने में हम सभी कार्यकर्ता निरन्तर प्रयास करते रहते हैं और यही वजह है कि आज जनता का विश्वास मोदी जी के नेतृत्व में कायम है। विशिष्ट अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने उपस्थित सभी बटुक ब्राह्मणों को अंगवस्त्र प्रदान कर अभिनंदन किया।

वाराणसी। 17 सितंबर 2021 दिन शुक्रवार को जहाँ पूरा देश अपने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन केक व मिठाई बाँटकर मना रहा हैं वहीं उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संस्कृत के वैदिक बटुकों के साथ मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना के लिए  माँ गंगा का षोड्षोपचार पूजन किया और केशर जल व दूध से अभिषेक किया। कार्यक्रम में उपस्थित हुए मुख्य अतिथि राज्यमंत्री डा.नीलकंठ तिवारी ने कहा कि  हमारे प्रधानमंत्री जी की आस्था हमेशा से ही माँ गंगा में रही है।  माता गंगा के प्रति इनकी निष्ठा व समर्पण को देखते हुए आज यहां घाट पर बटुकों व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर दुग्धाभिषेक  कर मोदी जी के जन्मदिन को एक भव्य स्वरूप में मनाया गया।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी के जन्मदिन पर बना वैक्सीनेशन का महारिकॉर्ड, महज 6 घंटे में दी गई 1 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन

प्रधानमंत्री जी के संकल्पों को पूर्ण करने में हम सभी कार्यकर्ता निरन्तर प्रयास  करते रहते हैं और यही वजह है कि आज जनता का विश्वास मोदी जी के नेतृत्व में कायम है। विशिष्ट अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने उपस्थित सभी बटुक ब्राह्मणों को अंगवस्त्र प्रदान कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम संयोजक भाजपा नेता पवन शुक्ला ने बातचीत में बताया कि प्रधानमंत्री के साथ-साथ मोदी जी हमारे सांसद भी हैं। आज पूरे बनारस में विकास रूपी गंगा बह रही है।  अतः यह आवश्यक है कि ऐसे महान पुरुष के उज्ज्वल भविष्य व अदम्य ऊर्जा प्राप्ति हेतु धार्मिक अनुष्ठान होते रहने चाहिए। नरेंद्र मोदी जी ने काशी ही नहीं अपितु पूरे देश में सुशासन की परिकल्पना की है। 

इसे भी पढ़ें: जलवायु परिवर्तन की गंभीरता को समझने वाले पहले मुख्यमंत्री थे नरेंद्र मोदी: अमित शाह

जिसे देश की जनता सहर्ष स्वीकार कर रही है और इनके हर नीतियों में भरपूर समर्थन भी दे रही है। प्रारम्भ में पण्डित उदित नारायण मिश्र के आचार्यत्व में 71 बटुक ब्राह्मणों ने षोडशोपचार पूजन किया उसके तुरंत बाद वेद मंत्रों के बीच अभिषेक किया गया। पूजन में स्थानीय भाजपा नेता विशाल औढ़ेकर,विनय यादव,विकास महाराज,डॉ.नीरज पांडेय,बाबू महाराज,वेदमूर्ति शास्त्री,सुनील शर्मा,तरुण शास्त्री,भवानी शर्मा,नवीन कसेरा,प्रदीप पांडेय,जितेंद्रधर,अंकुल द्विवेदी,कन्हैया लाल सेठ आदि उपस्थित रहे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़