भारत से दूर बसा मिनी हिन्दुस्तान, जिसके दौरे पर 4 जून को जाएंगी राष्ट्रपति मुर्मू

President Murmu
Creative Common
अभिनय आकाश । Jun 2 2023 6:06PM

सूरीनाम की यह उनकी पहली यात्रा होगी। राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद पहली राजकीय यात्रा। यह यात्रा ऐतिहासिक महत्व रखती है क्योंकि राष्ट्रपति सूरीनाम में 5 जून को मनाए जाने वाले 150वीं वर्षगांठ समारोह में मुख्य अतिथि होंगी।

विदेश मंत्रालय (एमईए) के सचिव सौरभ कुमार ने जानकारी देते हुए बतताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 4 से 9 जून, 2023 तक सूरीनाम और सर्बिया की यात्रा करेंगी। विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) ने राष्ट्रपति की यात्रा के सूरीनाम चरण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी के निमंत्रण पर राष्ट्रपति 4-6 जून, 2023 तक सूरीनाम की राजकीय यात्रा पर रहेंगी। सूरीनाम की यह उनकी पहली यात्रा होगी। राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद पहली राजकीय यात्रा। यह यात्रा ऐतिहासिक महत्व रखती है क्योंकि राष्ट्रपति सूरीनाम में 5 जून को मनाए जाने वाले 150वीं वर्षगांठ समारोह में मुख्य अतिथि होंगी। 

इसे भी पढ़ें: कभी बैलेंस बिगड़ा तो कभी पैर सीढ़ियों से टकराया, जानें कब-कब लड़खड़ाए अमेरिकी राष्ट्रपति के कदम

विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) ने राष्ट्रपति की यात्रा पर एक विशेष ब्रीफिंग के दौरान कहा सूरीनाम और सर्बिया के लिए। राष्ट्रपति के साथ उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और संसद सदस्य श्रीमती रमा देवी के साथ-साथ एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल भी आएगा। राष्ट्रपति यात्रा के दौरान सूरीनाम के राष्ट्रपति संतोखी के साथ आधिकारिक वार्ता करेंगी।

इसे भी पढ़ें: Nepal PM India Visit: नेपाल के PM पुष्प कमल दहल ने दिल्ली में राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात

ब्रीफिंग के दौरान ने कहा गया कि राष्ट्रपति सूरीनाम में भारतीयों के आगमन की याद में कई गतिविधियों में भाग लेंगी और उस देश में उनके इतिहास से जुड़े स्थलों का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत करेंगी। भारत से सूरीनाम की आखिरी राष्ट्रपति यात्रा 2018 में राष्ट्रपति कोविंद ने की थी। भारत, सूरीनाम संबंध गर्म और मैत्रीपूर्ण हैं और भारतीय डायस्पोरा के कारण विशेष महत्व प्राप्त करते हैं, जो सूरीनाम की आबादी का 27 प्रतिशत से अधिक है। यहां बड़ी संख्या में हिंदू और भारतीय रहते हैं, इसलिए मिनी हिंदुस्तान भी कहा जाता है। वैसे तो सूरीनाम में सबसे अधिक बोले जानी वाली भाषा डच है। लेकिन इसके साथ ही भोजपुरी या कैरीबियन भाषा भी अधिक मात्रा में बोली जाती है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़