दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस, हल्की बारिश की संभावना

Delhi

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही हल्की बारिश होने का भी अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह सापेक्ष आर्द्रता 90 प्रतिशत दर्ज की गई।

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही हल्की बारिश होने का भी अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह सापेक्ष आर्द्रता 90 प्रतिशत दर्ज की गई। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।

इसे भी पढ़ें: किसानों के आंदोलन के बीच किसान कांग्रेस का अध्यक्ष पद 21 महीनों से खाली, गतिविधियां भी ठप्प

सफदरजंग वेधशाला में सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे से मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 3.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। विभाग ने कहा कि आज हल्की बारिश हो सकती है और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़