Delhi में न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज, आसमान साफ रहने का अनुमान

Delhi weather
प्रतिरूप फोटो
ANI

सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 71 फीसदी दर्ज की गई। विभाग ने दिन में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 71 फीसदी दर्ज की गई। विभाग ने दिन में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह नौ बजे राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 245 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़