Gangtok की सड़कों पर घूमे मंत्री Scindia, पत्नी के लिए की Shopping, UPI से किया Digital Payment

Scindia
PR Image

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने सिक्किम दौरे पर गंगटोक के एमजी रोड से अपनी पत्नी के लिए पारंपरिक परिधान 'बाखू' और अन्य स्थानीय उत्पाद खरीदे। इस दौरान उन्होंने खरीदारी का पूरा भुगतान यूपीआई के माध्यम से कर डिजिटल इंडिया को बढ़ावा दिया।

गंगटोक। सिक्किम के तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री व संचार मंत्री ज्योदिरादित्य सिंधिया ने राजधानी गंगटोक की प्रतिष्ठित एमजी रोड का भ्रमण किया और स्थानीय संस्कृति एवं उत्पादों के प्रति अपनी विशेष रुचि दिखाई।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योदिरादित्य सिंधिया ने बाखू हाउस से अपनी  धर्मपत्नी प्रियाराजे सिंधिया के लिए पारंपरिक सिक्किमी परिधान बाखू की खरीदारी की। उन्होंने शुद्ध रेशम से बने आकर्षक बाखू सेट के साथ पारंपरिक एप्रन एवं बेल्ट भी खरीदे। खरीदारी के दौरान मंत्री ने वीडियो कॉल के माध्यम से श्रीमती सिंधिया से सलाह ली और उनकी पसंद के अनुसार वस्त्रों को खरीदा।

एमजी रोड में केन्द्रीय मंत्री ने एक स्थानीय डिपार्टमेंटल स्टोर का भी दौरा किया और सिक्किम के प्रसिद्ध स्थानीय उत्पादों एवं स्नैक्स डल्ले पेस्ट, डल्ले विनेगर, तितौरा और ड्राई प्लम की खरीदारी की। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ज्योदिरादित्य सिंधिया ने खरीदारी का पूरा भुगतान डिजिटल तरीके से UPI के माध्यम से किया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़