इंसानियत शर्मसार! बुलंदशहर में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Jun 22 2018 6:19PM
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के चचेरी गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ दस लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया।
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के चचेरी गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ दस लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। सर्किल अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि यह घटना जिले के जहांगीराबाद पुलिस थाना क्षेत्र में सोमवार को उस वक्त हुई जब 15 साल की एक किशोरी अपने माता पिता के साथ मंगनी कार्यक्रम में शिरकत करने गयी थी। उन्होंने बताया कि पीड़िता के परिचित दो व्यक्ति उसे पास की दरगाह पर ले जाने के लिए अपने मोटरसाइिकल पर ले गए।
इसके साथ ही पीड़िता ने कहा कि बाद में उनके साथ आठ और लोग आ गए और उन सबने मिल कर नाबालिग के साथ बलात्कार किया। सिंह ने बताया कि पीड़ित के माता पिता को वह खेत में अचेत अवस्था में मिली। किशोरी के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़