स्कूल के टॉयलेट में 11 साल की बच्ची का बलत्कार, आरोपी फरार

rape

पुणे के एक निजी स्कूल में नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न किया गया।पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार दोपहर शिवाजीनगर इलाके की है। शिवाजीनगर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सुनील मोरे ने कहा,एक अज्ञात व्यक्ति, लड़की को स्कूल परिसर के शौचालय में ले गया, जहां उसने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न कियाऔर फिर वह मौके से फरार हो गया।

पुणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के एक निजी स्कूल परिसर में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा 11 वर्षीय एक लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार दोपहर शिवाजीनगर इलाके की है।

इसे भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र में उठी बड़ी मांग, क्या अब PoK की तरह अक्साई चिन भी कहलाएगा CoK

शिवाजीनगर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सुनील मोरे ने कहा, ‘‘एक अज्ञात व्यक्ति, लड़की को स्कूल परिसर के शौचालय में ले गया, जहां उसने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया और फिर वह मौके से फरार हो गया। लड़की ने अपने दोस्तों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद स्कूल ने लड़की के माता-पिता को इस बारे में बताया।’’ अधिकारी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल जा रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़