मनसे के कार्यकर्ताओं ने नासिक शहर में दुकानों के अंग्रेजी साइनबोर्ड पर कालिख पोती

MNS
प्रतिरूप फोटो
ANI

महिला सदस्यों सहित मनसे के कार्यकर्ताओं के एक समूह ने कॉलेज रोड क्षेत्र में अंग्रेजी साइनबोर्ड वाली दुकानों को निशाना बनाया और उनके मालिकों से दो दिन में मराठी में साइनबोर्ड लगाने को कहा।

 महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को नासिक शहर में कुछ व्यापारिक प्रतिष्ठानों और दुकानों के अंग्रेजी साइनबोर्ड पर कालिख पोत दी। मनसे के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इन दुकानों के साइनबोर्ड मराठी (देवनागरी) लिपि में मोटे अक्षरों में प्रदर्शित नहीं किए गए थे।

महिला सदस्यों सहित मनसे के कार्यकर्ताओं के एक समूह ने कॉलेज रोड क्षेत्र में अंग्रेजी साइनबोर्ड वाली दुकानों को निशाना बनाया और उनके मालिकों से दो दिन में मराठी में साइनबोर्ड लगाने को कहा।

उन्होंने अंग्रेजी में लिखे कुछ साइनबोर्ड पर कालिख भी पोत दी। उच्चतम न्यायालय ने दुकानों और होटलों के अलावा अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों के साइनबोर्ड मराठी (देवनागरी लिपि) में लगाने के लिए दो महीने का समय देते हुए 25 नवंबर तक की समय सीमा तय की थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़