MNS के कार्यकर्ताओं को मंदिर के झरने में नहाना पड़ा भारी, आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

waterfall

ठाणे में एक ‘समाधि’ मंदिर के भीतर स्थित गर्म पानी के चश्मे में प्रवेश कर मंदिर प्रबंधन के आदेशों का उल्लंघन करने के लिए मनसे के आठ कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

ठाणे (महाराष्ट्र)। ठाणे में एक ‘समाधि’ मंदिर के भीतर स्थित गर्म पानी के चश्मे में प्रवेश कर मंदिर प्रबंधन के आदेशों का उल्लंघन करने के लिए मनसे के आठ कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। ठाणे जिले में गणेशपुरी थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक महेश सागडे ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और महामारी कानून के तहत मनसे के स्थानीय नेता सुनील देवरे और पार्टी के सात अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ का निर्देश, बर्ड फ्लू के खतरों को देखते हुए प्रदेश में पूरी सतर्कता बरती जाए

कोविड-19 महामारी के कारण राज्य में महामारी कानून लागू हैं। पुलिस ने बताया कि मंदिर के प्रबंधन ने मंदिर को आम लोगों के लिए खोला था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण गर्म पानी के चश्मे में नहाने पर रोक है। मंदिर के भीतर एक संत की समाधि है और वहीं पर गर्म पानी का चश्मा भी है।

इसे भी पढ़ें: कृषि कानूनों पर गतिरोध दूर करने के लिए केंद्रीय मंत्रियों की किसान संगठनों से वार्ता

आदेश का उल्लंघन करते हुए राज ठाकरे के नेतृत्व वाली मनसे के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को गर्म पानी के चश्मे में नहाने गए थे। सागडे ने बताया कि इस संबंध में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़