Modi Government 3.0 | शिवराज, राजनाथ, सिंधिया, चिराग, जयंत..हो सकते हैं संभावित मंत्री, पहुंचा है फोन

Modi Oath
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Jun 9 2024 12:39PM

अनुमान लगाया जा रहा है कि भाजपा नेता पीयूष गोयल, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, जेडीएस नेता कुमारस्वामी, एचएएम नेता जीतन राम मांझी, आरएलडी नेता जयंत चौधरी, एलजेपी (रामविलास) चिराग पासवान, जेडीयू नेता रामनाथ ठाकुर और अपना दल की अनुप्रिया पटेल को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की तीसरी बार शपथ लेकर इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों से लिखवाने वाले है। वही नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने से पहले संभावित मंदिरों के फोन भी बजने लगे हैं। अब तक आधिकारिक तौर पर इसकी कोई सूचना नहीं मिली है। अनुमान लगाया जा रहा है कि भाजपा नेता पीयूष गोयल, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, जेडीएस नेता कुमारस्वामी, एचएएम नेता जीतन राम मांझी, आरएलडी नेता जयंत चौधरी, एलजेपी (रामविलास) चिराग पासवान, जेडीयू नेता रामनाथ ठाकुर और अपना दल की अनुप्रिया पटेल को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

गौरतलब है कि इस बार चिराग पासवान की पार्टी बिहार में पांच सीटों पर चुनाव मैदान में थी और पार्टी को सभी सीटों पर जीत मिली है। चिराग पासवान खुद हाजीपुर से चुनाव जीते है। उनके अलावा नितिन गडकरी एक बार फिर से नागपुर से चुनाव जीतने में सफल रहे हैं। नितिन गडकरी दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली मोदी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। उनके अलावा जेडीयू सांसद रामनाथ ठाकुर राज्यसभा से सदस्य हैं। नहीं अनुप्रिया पटेल की बात करें तो अपना दल से दो सरकार में शामिल हो सकती हैं। इस पार्टी ने दूसरी के ऊपर चुनाव लड़ा था जिसमें अनुप्रिया पटेल अपनी सीट पर जीत हासिल करने में सफल रही। उनके अलावा जितेंद्र राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अब हम मोर्चा सेकुलर के खाते में एनडीए से एक सीट गई है। इस सीट पर उन्होंने खुद चुनाव लड़ा था और वह जीत कर संसद पहुंचे हैं। इनके अलावा जयंत चौधरी को दो सिम मिली थी और दोनों ही सीटों पर जीत हासिल हुई है। वर्तमान में जयंत चौधरी राज्यसभा से सांसद हैं। 

 

टीडीपी कोटे से सांसद बनेंगे यह मंत्री 

टीडीपी ने अपने कोटे की मित्रों के नाम पर घोषणा कर दी है। जानकारी के मुताबिक तड़प को मोदी कैबिनेट में एक कैबिनेट मंत्री और एक राज्य मंत्री का पद मिलेगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़