उपलब्धियां गिनाने के लिए मोदी सरकार निकालेगी मैगजीन, न्यू इंडिया समाचार होगा नाम

Narendra Modi

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मैगजीन का नाम 'न्यू इंडिया समाचार' है। मैगजीन हिन्दी, अंग्रेजी समेत 13 अलग-अलग भाषाओं में प्रकाशित होगी। ताकि अधिक-से-अधिक लोगों तक सरकारी योजनाओं और मोदी सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाया जा सके।

नयी दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने अपनी उपलब्धियों और सरकार की कार्य योजना की जानकारी देशवासियों तक पहुंचाने के लिए एक योजना बनाई है। बताया जा रहा है कि मोदी सरकार अपनी कार्ययोजना का पूरा खाका एक मैगजीन के रूप में सामने लाने वाली है। जिसकी जिम्मेदारी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को सौंपी गई है। 

इसे भी पढ़ें: वर्चुअल रैली से राजनीतिक गतिविधियां Unlock, अब ऑस्ट्रेलियाई PM संग ऑनलाइन डिप्लोमैसी Talk 

13 भाषाओं में छपेगी मैगजीन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मैगजीन का नाम 'न्यू इंडिया समाचार' है। मैगजीन हिन्दी, अंग्रेजी समेत 13 अलग-अलग भाषाओं में प्रकाशित होगी। ताकि अधिक-से-अधिक लोगों तक सरकारी योजनाओं और मोदी सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाया जा सके। न्यू इंडिया समाचार मैगजीन महीने में दो बार प्रकाशित होगी। इस मैगजीन की संपादकीय जिम्मेदारी पत्र सूचना विभाग (PIB) को दी गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस मैगजीन में सरकार द्वारा बनाई गई कार्य योजनाओं, आम जनजीवन पर पड़ने वाला उनका प्रभाव एवं कैबिनेट के फैसलों का विस्तृत वर्णन होगा। साथ ही साथ इस मैगजीन में आत्मनिर्भर भारत को लेकर किए जा रहे प्रयासों की भी पूरी जानकारी होगी। 

इसे भी पढ़ें: फिर से उठी मांग, इंडिया की जगह 'भारत' क‍िया जाए देश का नाम 

वैसे तो सरकार की तरफ से पहले भी कई बार मैगजीन निकाली जा चुकी हैं लेकिन यह पहली दफा है जब सरकार मंत्रालयों पर आधारित सामग्रियों को और सेक्टर के हिसाब से अपने कामों को और उपलब्धियों को 11 भाषाओं में देशवासियों के सामने रखेगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़