अटलजी की पूरी अंतिम यात्रा में मौजूद रहेंगे मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री

modi-will-be-present-in-antim-yatra

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयीजी का दिल्ली के एम्स में निधन हो गया है। जिसके बाद अटल जी के अंतिम दर्शन प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक भाजपा मुख्यालय पर किए जा सकेंगे।

नयी दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयीजी का दिल्ली के एम्स में निधन हो गया है। जिसके बाद अटल जी के अंतिम दर्शन प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक भाजपा मुख्यालय पर किए जा सकेंगे। लगभग एक बजे के बाद अटलजी की अंतिम यात्रा भाजपा मुख्यालय से निकलकर इंडिया गेट होते हुए स्मृति स्थल पहुंचेगी।

खबर आ रही है कि पूरी अंतिम यात्रा के समय प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री के रहने की संभावना है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़