आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के दस हजार से अधिक नये मामले, 12 की मौत
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Jan 30 2022 8:35AM
इसमें कहा गया है कि प्रदेश में 12 लोगों की मौत हो गयी है जिसके बाद राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14,606 हो गयी है। इसमें कहा गया है कि नये मामलों के सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 22,70,491 हो गयी है।
अमरावती, आंध्र प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 10,310 नए मामले सामले आये और प्रदेश में महामारी से 12 लोगों की मौत हो गयी। राज्य सरकार की ओर से जारी नए बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है। नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, रविवार को सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटों में, 9,692 संक्रमित ठीक हुये हैं, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की सख्ंया बढ़ कर 21,39,854 हो गयी।
इसमें कहा गया है कि प्रदेश में 12 लोगों की मौत हो गयी है जिसके बाद राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14,606 हो गयी है। इसमें कहा गया है कि नये मामलों के सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 22,70,491 हो गयी है। बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में उपचाराधीन मामलों की संख्या 1,16,031 है।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़