Mukesh Ambani ने अपने इंप्लॉई को गिफ्ट किया 1500 करोड़ का बंगला, जाने क्या है खास इस बंगले में

Mukesh Ambani
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common

मनोज मोदी भी कोई आम व्यक्ति नहीं है बल्कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी के बेहद विश्वसनीय लोगों में एक होने के साथ-साथ कॉलेज के दोस्त भी हैं।

मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में आते हैं। हाल ही में जानकारी सामने आई है कि उन्होंने अपने राइट हैंड यानी मनोज मोदी को 1500 करोड़ का घर गिफ्ट किया है। मनोज मोदी भी कोई आम व्यक्ति नहीं है बल्कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी के बेहद विश्वसनीय लोगों में एक होने के साथ-साथ कॉलेज के दोस्त भी हैं। उन्होंने रिलायंस के लिए कई अहम प्रॉजेक्ट्स पर काम किया है और वह तब से रिलायंस के कर्मचारी रहे हैं जब मुकेश अंबानी के पिता धीरुभाई अंबानी के हाथ में रिलायंस की कमान हुआ करती थी।

इसे भी पढ़ें: Saurashtra-Tamil Sangamam में बोले PM Modi, भारत विविधता को विशेषता के रूप में जीने वाला देश

इस आलिशान प्रॉपर्टी का नाम वृंदावन रखा गया है। यह घर मुंबई में नेपियन सी रोड पर बना है। नेपियन सी रोड मुंबई का पॉश इलाका है। यह बिल्डिंग 1।7 लाख वर्ग फुट के क्षेत्र में फैली है। प्रीम‍ियम लोकेशनमें बने 22 मंजिल के इस घर का हर फ्लोर 8000 वर्ग फुट में फैला है। 7 फ्लोर केवल कार पार्किंग के लिए रिज़र्व रखे गए हैं। इतना ही नहीं इसमें लगा हुआ फर्नीचर भी बेहद ख़ास है जिसे इटली से मंगाया गया है। प्रॉपर्टी की कीमत 1500 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़