मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव चुनाव हारीं

[email protected] । Mar 11 2017 5:41PM

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को उत्तर प्रदेश चुनाव में लखनऊ (छावनी) से पराजय का सामना करना पड़ा।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को उत्तर प्रदेश चुनाव में लखनऊ (छावनी) से पराजय का सामना करना पड़ा। मुलायम के अलावा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी सांसद पत्नी डिम्पल यादव की रैलियां होने के बावजूद अपर्णा को भाजपा प्रत्याशी और इसी सीट से मौजूदा विधायक रीता बहुगुणा जोशी ने 33 हजार 796 मतों से परास्त किया।

रीता को 95 हजार 402 मत मिले, वहीं अपर्णा को 61 हजार 606 वोट हासिल हुए। तीसरे नम्बर पर रहे बसपा प्रत्याशी योगेश दीक्षित को 26 हजार 36 मत प्राप्त हुए। लखनऊ (छावनी) क्षेत्र को हमेशा से ही भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है और इस सीट पर यह पार्टी वर्ष 1991 से 2007 तक लगातार जीतती रही। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में यहां भाजपा का तिलिस्म टूट गया और रीता बहुगुणा जोशी कांग्रेस के टिकट पर यहां से विजयी हुई थीं।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़