बीमा कंपनी का एजेंट बनकर ऑनलाइन ठगी करता था आरोपी, महिला के खाते से उड़ाए 3.67 लाख

arrest
निधि अविनाश । Feb 13 2022 1:42PM

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पिछले साल जून में एक शख्स ने महिला को फोन कर उन्हें 11 लाख रुपये के बीमा का लाभ देने का बहाना किया। आरोपी ने महिला को सेवा शुल्क के रूप में 3.67 लाख रुपये जमा करने के लिए कहा।

मालाड पुलिस ने दिल्ली से एक साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया है।बताया जा रहा है कि, आरोपी बीमा कंपनी का एजेंट बनकर बीमा राशि पर ट्रिपल फायदा दिलाने का लोगों को झांया देता था और ऑनलाइन ठगी कर लोगों को लुटता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पिछले साल जून में एक शख्स ने महिला को फोन कर उन्हें 11 लाख रुपये के बीमा का लाभ देने का बहाना किया। आरोपी ने महिला को सेवा शुल्क के रूप में 3.67 लाख रुपये जमा करने के लिए कहा। पीड़ित महिला आरोपी के बातों में फंस गई और अपनी बैंक से जुड़ी सभी जानकारी आरोपी के साथ शेयर कर दिया।

इसे भी पढ़ें: आते हैं अंजान नंबर से फोन और वीडियो कॉल? गलती से भी न उठाएं नहीं तो हो जाएंगे न्यूड कॉल स्कैम का शिकार

कुछ दिनों बाद महिला को उनके बैंत अकाउंट से 3.67 लाख रुपये निकलने का मैसेज आया तब पीड़ित महिला को अहसास हुआ कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गई है। महिला ने तुरंत मालाड पुलिस से संपर्क किया और जांच के दौरान पुलिस ने दिल्ली के रोहिणी से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने दोस्त को 5 हजार देकर सिम कार्ड लिया था। इसी कार्ड से उन्होंने महिला को कॉल कर अपने झांसे में फंसाया था और खाते से  3.67 लाख रुपये निकाल लिए थे। आरोपी की पहचान सौरभ खेमचंद (30) के रूप में हुई है। वरिष्ठ निरीक्षक धनंजय लिगाडे के अनुसार, आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के लिए कई सिम कार्ड खरीदे होंगे। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़