मुंबई कांग्रेस के प्रमुख संजय निरूपम ने कर्नाटक के राज्यपाल की तुलना कुत्ता से की

Mumbai Congress chief Sanjay Nirupam compares Karnataka governor to dog
[email protected] । May 20 2018 11:37AM

मुंबई कांग्रेस के प्रमुख संजय निरूपम ने आज एक ट्वीट में कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला की तुलना कुत्ते से की लेकिन बाद में सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं की आलोचना के बाद उसे हटा दिया।

मुंबई। मुंबई कांग्रेस के प्रमुख संजय निरूपम ने आज एक ट्वीट में कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला की तुलना कुत्ते से की लेकिन बाद में सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं की आलोचना के बाद उसे हटा दिया। हिंदी में किए गए ट्वीट में निरूपम ने कहा था कि वाला भाजपा के वफादार कुत्ते की तरह है। कांग्रेस नेता ने बाद में ट्विटर पर माफी मांगी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘वजुभाई वाला इंसान हैं। मैं उन्हें कुत्ता कैसे कह सकता हूं। लेकिन हां वफादारी दिखाने में उन्होंने कुत्ते को भी पीछे छोड़ दिया है। बहरहाल, अगर मेरी टिप्पणी पसंद नहीं आई तो मैं माफी मांगता हूं।’’ निरूपम ने कहा कि कर्नाटक के राज्यपाल को माफी मांगनी चाहिए जिन्होंने लोकतंत्र की ‘‘हत्या’’ का कोई अवसर नहीं छोड़ा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़