Udupi में कारोबारी की हत्या का आरोपी Gangster अनुज पाटिल मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

कर्नाटक पुलिस ने हेबरी थानाक्षेत्र में कार्रवाई करते हुए डेविड डिसूजा हत्याकांड के मुख्य आरोपी और मुंबई के हिस्ट्रीशीटर अनुज पाटिल को सोमवार को धर दबोचा। हिरासत में लेने के दौरान आरोपी ने उपनिरीक्षक की रिवॉल्वर छीनकर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में उसके पैर में गोली मार दी। मकोका समेत 11 मामलों में वांछित घायल आरोपी को उपचार के लिए उडुपी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कर्नाटक के कापू तालुक में एक व्यवसायी की हत्या के मामले में वांछित मुंबई के एक संदिग्ध गैंगस्टर को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी अनुज पाटिल ‘प्रिंस एंटरप्राइसेस’ के मालिक डेविड डिसूजा की हत्या में कथित रूप से शामिल था।

पुलिस के मुताबिक डिसूजा की सात अगस्त को उडुपी जिले में मुदरांगडी के सेंट जैवियर चर्च परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, इस मामले की जांच कर रही कुंदापुर और कोल्लुर की पुलिस की एक टीम ने सोमवार सुबह हेबरी थानाक्षेत्र में पाटिल को पकड़ा। हिरासत में लिए जाते समय पाटिल ने कोल्लुर पुलिस के उप निरीक्षक विनय की रिवॉल्वर छीनकर पुलिस पर फायरिंग कर दी।

इसके बाद कुंदापुर पुलिस के उप निरीक्षक नंजा नाइक ने आत्मरक्षा में पाटिल के पैर में गोली मार दी। पुलिस ने इस घटना में घायल हो गये आरोपी को इलाज के लिए उडुपी में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में 11 मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र में मकोका के तहत भी मामला दर्ज है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़