Mumbai Local Train में दिल दहला देने वाली वारदात: छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को ट्रैक पर धकेला, गंवाना पड़ा बायां हाथ, आरोपी गिरफ्तार

Mumbai Local Train
ANI
रेनू तिवारी । Nov 12 2026 4:28PM

मिली जानकारी के अनुसार, जब ट्रेन नायगांव स्टेशन के पास पहुंची, तो आरोपी ने महिला के सीने के पास गलत तरीके से छूने की कोशिश की। महिला ने इसका विरोध किया और उसे चप्पल मारी, जिसके बाद दोनों के बीच बहस हो गई। जब ट्रेन स्टेशन पर रुकी हुई थी, तब आरोपी ने उसे दोनों हाथों से जोर से धक्का दे दिया, जिससे वह रेलवे ट्रैक पर गिर गई। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मुंबई लोकल ट्रेन से छेड़छाड़, बदसलूकी और अमानवीयता का एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर किसी की भी र रूह कांप जाए। बोरीवली से विरार की ओर जा रही एक लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक मनचले ने महिला को धक्का देकर रेलवे ट्रैक पर गिरा दिया। इस खौफनाक घटना में महिला को अपना बायां हाथ गंवाना पड़ा है।

मिली जानकारी के अनुसार, जब ट्रेन नायगांव स्टेशन के पास पहुंची, तो आरोपी ने महिला के सीने के पास गलत तरीके से छूने की कोशिश की। महिला ने इसका विरोध किया और उसे चप्पल मारी, जिसके बाद दोनों के बीच बहस हो गई। जब ट्रेन स्टेशन पर रुकी हुई थी, तब आरोपी ने उसे दोनों हाथों से जोर से धक्का दे दिया, जिससे वह रेलवे ट्रैक पर गिर गई। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। चलती ट्रेन के पहियों के नीचे आने से उसका बायां हाथ कोहनी के नीचे से कट गया। उसके सिर पर भी गंभीर चोट आई, जिसके लिए उसे 16 टांके लगे। बताया गया कि घटना के तुरंत बाद आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर मौके से भाग गया था। पुलिस ने अब उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई लोकल ट्रेन के अंदर क्या हुआ?
यह घटना 4 नवंबर को हुई, जब महिला बोरीवली से नायगांव की ओर जा रही थी। जैसे ही ट्रेन नायगांव स्टेशन पहुंची, आरोपी ने महिला के सीने के पास गलत तरीके से छूने की कोशिश की। महिला ने इसका विरोध किया और उसे चप्पल मारी। इसके बाद दोनों के बीच बहस हुई और एक-दूसरे को अपशब्द कहे गए।

पीड़िता के अनुसार, जब ट्रेन स्टेशन पर रुकी हुई थी, तब आरोपी ने अचानक उसे दोनों हाथों से जोर से धक्का दे दिया। वह दो डिब्बों के बीच से होते हुए रेलवे ट्रैक पर जा गिरी। जब उसने खुद को बचाने के लिए वापस प्लेटफॉर्म पर चढ़ने की कोशिश की, तो लोकल ट्रेन चलने लगी। उसका बायां हाथ पहियों के नीचे आ गया, जिससे कोहनी के नीचे का हिस्सा कट गया। उसके सिर पर भी गंभीर चोट आई, जिसके लिए उसे 16 टांके लगे।

घटना के बाद आरोपी फरार, मामला दर्ज
घटना के बाद, आरोपी स्टेशन पर मौजूद भीड़ का फायदा उठाकर वहां से भाग गया। यह मामला 6 नवंबर को भयंदर रेलवे पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। शुरुआत में, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 117(2) और 352 के तहत मामला दर्ज किया। हालांकि, पीड़ित परिवार ने 'हत्या के प्रयास' (attempt to murder) की धारा न जोड़े जाने पर असंतोष जताया। उन्होंने मांग की कि इस मामले में हत्या के प्रयास से जुड़ी BNS की धारा 109 भी जोड़ी जाए।

इसके बाद, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के पदाधिकारियों ने रेलवे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और यह मांग रखी। MNS पदाधिकारी सचिन पोपले के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस धारा को जोड़ने के लिए अदालत में एक पत्र दाखिल किया जाएगा।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पीड़ित परिवार इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।

Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi 

All the updates here:

अन्य न्यूज़