संगीत सोम का भाई बूथ पर पिस्तौल ले जाने पर हिरासत में

[email protected] । Feb 11 2017 1:10PM

भाजपा नेता और सरधना से विधायक संगीत सोम के भाई गगन सोम को मतदान के दौरान मतदान केन्द्र में पिस्तौल ले जाने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

मेरठ। भाजपा नेता और सरधना से विधायक संगीत सोम के भाई गगन सोम को मतदान के दौरान मतदान केन्द्र में पिस्तौल ले जाने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, करीब नौ बजे सरधना सीट के एक मतदान केन्द्र पर पुलिस ने गगन को रोककर उनकी तलाशी ली, जिसमें उन्हें गगन के पास एक पिस्तौल मिली। पुलिस ने बिना देर किए उसे हिरासत में ले लिया।

उधर, सरधना से प्रत्याशी संगीत सोम ने वोट डालने के बाद कहा कि यूपी में उनकी सरकार बनने जा रही है। गौरतलब है कि आचार संहिता लागू होते ही लाइसेंसी हथियारों को पुलिस के पास जमा कराना होता है। चुनाव के दौरान विशेष परिस्थितियों में ही हथियार रखने की इजाजत मिलती है। अगर पुलिस उन्हें गिरफ्तारी करती है संगीत सोम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़