नड्डा का राहुल पर हमला, कहा- कुछ राजनीतिक सैलानी होते हैं जो केवल चुनाव के वक्त घूमते हैं

Nadda
अंकित सिंह । Apr 2 2021 1:58PM

नड्डा ने ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा कि आजकल चुनाव में बहुत कुछ देखने को मिल रहा है। कोई मंदिर जा रहा है, पिछले 50 साल में मंदिर नहीं गए, अब मंदिर जा रहे हैं। कोई चंडीपाठ कर रहा है, बंगाल में ममता दीदी को पहले कभी जरूरत नहीं पड़ी लेकिन अब चंडीपाठ कर रही हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा असम के पटाचाकुची में आज चुनावी प्रचार किया। इस दौरान नड्डा कांग्रेस पर जमकर हमला किया। नड्डा ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी मानसिक दिवालियेपन और अवसरवादी राजनीति में घिर चुकी है। कांग्रेस का वैचारिक पृष्ठभूमि पर मानसिक दिवालियापन हो चुका है। कुछ राजनीतिक कार्यकर्ता या नेता होते हैं, और कुछ राजनीतिक सैलानी होते हैं। ये राजनीति में, चुनाव के वक्त घूमने आते हैं। राहुल गांधी भी राजनीतिक सैलानी की तरह आए और चाय बागान का फोटो लगाया। लेकिन वो चाय बागान ताइवान और श्रीलंका के थे।

नड्डा ने कहा कि आजकल चुनाव में बहुत कुछ देखने को मिल रहा है। कोई मंदिर जा रहा है, पिछले 50 साल में मंदिर नहीं गए, अब जा रहे हैं। कोई चंडीपाठ कर रहा है, बंगाल में ममता दीदी को पहले कभी जरूरत नहीं पड़ी लेकिन अब चंडीपाठ कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 1,000 करोड़ रुपये चाय बागानों के लिए दिए हैं। ये धनराशि बच्चों की शिक्षा और महिलाओं के स्वास्थ्य पर खर्च होगा। चाय बागान पर जो पक्की सड़कें हैं, वो भी असम की भाजपा सरकार ने बनाई है। असम के लिए हमारे 10 संकल्प हैं। बाढ़ के प्रकोप से हम यहां के लोगों को निजात दिलाएंगे। अरुण उदय के तहत अब हम 3,000 रुपये 30 लाख बहनों को देंगे। 2.5 लाख रुपये नामघरों के लिए दिए जाएंगे। बेटियों की शिक्षा मुफ्त होगी। 8वीं कक्षा के बाद बेटियों को साइकिल दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: एलडीएफ सरकार ने अयप्पा श्रद्धालुओं की आस्था को कुचलने का प्रयास किया: नड्डा

नड्डा ने कहा कि पिछले 50 साल में बोडो समस्या के चलते हजारों लोग हताहत हुए, पुलिस के हजारों लोग मारे गए। लेकिन मोदी जी की इच्छाशक्ति और अमित शाह जी की रणनीति ने बोडो एकॉर्ड कराकर जहां असम की अस्मिता को सुरक्षित रखा, वहीं बोडो समस्या को हमेशा के लिए सुलझा दिया गया। नड्डा ने ममता  बनर्जी  पर हमला करते हुए कहा कि आजकल चुनाव में बहुत कुछ देखने को मिल रहा है। कोई मंदिर जा रहा है, पिछले 50 साल में मंदिर नहीं गए, अब मंदिर जा रहे हैं। कोई चंडीपाठ कर रहा है, बंगाल में ममता दीदी को पहले कभी जरूरत नहीं पड़ी लेकिन अब चंडीपाठ कर रही हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़