Nadda ने जयपुर में राजस्थान सरकार के खिलाफ ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान की शुरुआत की

प्रतिरूप फोटो
ANI
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Jul 16 2023 3:01PM
ड्डा ने अभियान और एक ‘थीम वीडियो’ जारी किया, जिसमें महिलाओं के खिलाफ अपराध, उदयपुर के कन्हैया लाल की हत्या, सांप्रदायिक दंगे और अन्य मुद्दों पर प्रकाश डाला गया है। उन्होंने राज्य सरकार का ‘‘फेल कार्ड’’ भी जारी किया।
जयपुर। भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने रविवार को जयपुर में एक सार्वजनिक बैठक में राजस्थान की कांग्रेस सरकार के खिलाफ ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान की शुरुआत की। यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। नड्डा ने अभियान और एक ‘थीम वीडियो’ जारी किया, जिसमें महिलाओं के खिलाफ अपराध, उदयपुर के कन्हैया लाल की हत्या, सांप्रदायिक दंगे और अन्य मुद्दों पर प्रकाश डाला गया है। उन्होंने राज्य सरकार का ‘‘फेल कार्ड’’ भी जारी किया। कांग्रेस शासित राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।
इसे भी पढ़ें: विपक्ष में कांग्रेस का ‘खास स्थान’ है, भाजपा विरोधी गुट का नेता ठीक वक्त पर सामने आएगा: चिदंबरम
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़
















