नड्डा के जून में पश्चिम बंगाल के दौरे पर जाने की संभावना

Nadda

मजूमदार ने कहा, ‘‘हालांकि तारीख और कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है, वह संभवत: सात जून या आठ जून को राज्य का दौरा करेंगे। वह संगठनात्मक बैठकों में भाग लेंगे।’’ नड्डा का दौरा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह के तृणमूल कांग्रेस में वापस शामिल होने के कुछ दिनों बाद होगा।

कोलकाता| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा के जून में पश्चिम बंगाल के दौरे पर जाने की संभावना है। पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने शनिवार को बताया कि नड्डा यहां संगठन का जायजा लेने के वास्ते एक दिन के लिए राज्य का दौरा करेंगे।

मजूमदार ने कहा, ‘‘हालांकि तारीख और कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है, वह संभवत: सात जून या आठ जून को राज्य का दौरा करेंगे। वह संगठनात्मक बैठकों में भाग लेंगे।’’ नड्डा का दौरा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह के तृणमूल कांग्रेस में वापस शामिल होने के कुछ दिनों बाद होगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस महीने की शुरुआत में पश्चिम बंगाल का दौरा किया था और राज्य इकाई से तृणमूल कांग्रेस का मुकाबला करने के लिए संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करने को कहा था। नड्डा की प्रस्तावित यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पार्टी की राज्य इकाई अंदरूनी कलह से जूझ रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़