कर्नाटक के नए भाजपा प्रमुख कतील ने संभाला प्रभार, येदियुरप्पा ने 150 सीटों का लक्ष्य रखा

nalin-kumar-kateel-takes-charge-as-karnataka-bjp-chief
[email protected] । Aug 27 2019 8:31PM

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि शेष तीन साल और 10 महीने बगैर आराम किये हमें हर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करना होगा और अगले विधानसभा चुनाव में हमें 150 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करना है।

बेंगलुरू। भाजपा के तीन बार के लोकसभा सदस्य नलिन कुमार कतील के पार्टी की कर्नाटक इकाई प्रमुख का प्रभार संभालने पर मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों में 150 से अधिक सीटों का लक्ष्य रखा है। कतील ने अन्य नेताओं के दिशानिर्देश के तहत संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओं की ओर से जिम्मेदारी स्वीकार कर रहे हैं। वहीं, येदियुरप्पा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पहली बार भाजपा केंद्र और राज्य, दोनों जगहों पर सत्ता में है तथा लोकसभा में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व 25 सांसद कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक भाजपा के पहले अध्यक्ष एके सुबैया का निधन, लंबे समय से थे बीमार

उन्होंने कहा कि शेष तीन साल और 10 महीने बगैर आराम किये हमें हर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करना होगा और अगले विधानसभा चुनाव में हमें 150 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करना है। गौरतलब है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने येदियुरप्पा के तहत कुल 224 सीटों में 104 पर जीत दर्ज की थी। कर्नाटक भाजपा प्रमुख का प्रभार संभालने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कतील ने कहा कि मुझे आज एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। गांवों में घर-घर जाकर वोट मांगने वाला एक सामान्य कायर्तकर्ता पार्टी में प्रदेश प्रमुख बन सकता है, यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है। मैं उसका सबूत हूं।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में होंगे तीन उपमुख्यमंत्री, येदियुरप्पा ने मंत्रियों के बीच किया विभागों का बंटवारा

उन्होंने कहा कि कई नेताओं और कार्यकर्ताओं की मेहनत के चलते भाजपा अभी अपने स्वर्णिम युग में है। उन्होंने खुद के नेता के तौर पर आगे बढ़ने का श्रेय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखाओं को देते हुए कहा कि मैं आएसएस का स्वयंसेवक हूं, मैं कोई विद्वान नहीं बल्कि संघ की शाखाओं में मैं बड़ा हुआ...। कतील (53) लोकसभा में दक्षिण कन्नड़ सीट का लगातार तीसरी बार प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वह कट्टर हिंदुत्व वाले विचारों को लेकर जाने जाते हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़