- |
- |
पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव की बेटी ने तेलंगाना विधान परिषद चुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- फरवरी 23, 2021 08:22
- Like

टीआरएस सूत्रों ने बताया कि जब वह रिटर्निंग अधिकारी के यहां नामांकन दायर करने गईं उस समय टीआरएस संसदीय दल के नेता के केशव राव और अन्य नेता तब उनके साथ थे।
हैदराबाद। पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की बेटी एस. वानी देवी ने टीआरएस की उम्मीदवार के तौर पर तेलंगाना विधान परिषद के लिए हैदराबाद-रंगा रेड्डे- महबूबनगर स्नातक सीट से सोमवार को अपना नामांकन दायर किया। टीआरएस सूत्रों ने बताया कि जब वह रिटर्निंग अधिकारी के यहां नामांकन दायर करने गईं उस समय टीआरएस संसदीय दल के नेता के केशव राव और अन्य नेता तब उनके साथ थे।
इसे भी पढ़ें: KCR का एक तीर से दो निशाना, पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव की बेटी को तेलंगाना विधान परिषद चुनाव में उतारा
निवर्तमान एमएलसी और भाजपा उम्मीदवार एन. रामचंदर राव ने भी सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। तेलंगना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने रविवार को वानी की उम्मीदवारी का ऐलान किया था। वह एक कलाकार और शिक्षाविद हैं। इस सीट पर चुनाव 14 मार्च को होगा।
తెలంగాణ అమరవీరుల స్థూపానికి నివాళులర్పించిన శ్రీమతి సురభి వాణీదేవి
— TRS Party (@trspartyonline) February 22, 2021
హైదరాబాద్ - రంగారెడ్డి - మహబూబ్ నగర్ పట్టభద్రుల టీఆర్ఎస్ పార్టీ అభ్యర్థి శ్రీమతి సురభి వాణీదేవి గారు మంత్రులు, ఎమ్మెల్యేలు, ఎమ్మెల్సీలతో కలిసి గన్పార్క్ వద్ద అమరవీరుల స్థూపానికి నివాళులర్పించారు. pic.twitter.com/lFETfe9Hmm
महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को 'लोकल टू वोकल' बनाने के होंगे प्रयास : शिवराज सिंह चौहान
- दिनेश शुक्ल
- मार्च 8, 2021 21:54
- Like

हुनर-हाट में प्रदेश के 38 जिलों के स्व-सहायता समूहों ने 71 स्टॉल लगाये हैं। हस्त शिल्प, हैंडलूम, खाद्य सामग्री और कोदो व्यंजन का स्टॉल 'अनदाई' आज से ही बहुत लोकप्रिय हो रहे हैं। तेजस्वनी कार्यक्रम, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं शहरी आजीविका मिशन के गठित महिला स्व-सहायता समूहों ने हुनर हाट में भाग लिया है।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा प्रदेश के स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री गुणवत्ता के साथ हर दृष्टि से बहुत अच्छी है। इसकी मार्केटिंग और ब्रांडिंग के प्रयास किये जायेंगे। राज्य शासन इनके उत्पादों को 'लोकल टू वोकल' बनाने के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा बेटियां किसी से कम नहीं है, वे स्वयं समाज की सुरक्षा करते हुए न्याय की लड़ाई लड़ सकती हैं। उक्त बातें मुख्यमंत्री चौहान ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भोपाल हाट में 'हुनर हाट' का शुभारंभ करते हुए कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी साधना सिंह और संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर भी उपस्थित रहीं।
इसे भी पढ़ें: समाज के हर क्षेत्र का गौरव बढ़ा रही हैं महिलाएं : विष्णुदत्त शर्मा
'अपराजिता' 23 हजार बालिकाओं को मिलेगी मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग
मुख्यमंत्री चौहान ने बालिकाओं की सुरक्षा के लिये 'अपराजिता' कार्यक्रम का शुभारंभ भी भोपाल हाट में किया। इसमें प्रदेश के सभी जिलों से 23 हजार बालिकाओं को 15 से 21 दिन का मार्शल आर्ट प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्टतम प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं का भोपाल में पुन: उच्च स्तरीय प्रशिक्षण होगा। इस अवसर पर भोपाल के मार्शल आर्ट प्रतिभागियों ने कला का प्रदर्शन भी किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं सफलतापूर्वक आगे आ रही हैं।
कोदो व्यंजन का 'अनदाई' पोर्टल शुरू
मुख्यमंत्री चौहान ने मोटे और पौष्टिक अनाज कोदो पर आधारित व्यंजनों के 'अनदाई' पोर्टल, 'अनदाई' पुस्तक और वन स्टॉप सेंटर पुस्तिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री चौहान, साधना सिंह और संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने 'अनदाई' (डिंडौरी) की महिलाओं द्वारा कोदो से तैयार डोसा, इडली, मूज, खिचड़ी, रोल और बिस्किट आदि व्यंजनों का आस्वादन कर भूरी-भूरी प्रशंसा की। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं और प्रशिक्षक से चर्चा कर व्यंजनों की तारीफ की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोदो के व्यंजन अद्भुत, पौष्टिक और स्वादिष्ट भी हैं। उन्होंने प्रदेश के लोगों से इन स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाने की अपील भी की।
इसे भी पढ़ें: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदकुमार सिंह चौहान को श्रद्धांजलि देने सभा का आयोजन 9 को
हितग्राहियों को ऋण चेक सौंपे
मुख्यमंत्री चौहान ने सेंट्रल बैंक, स्टेट बैंक, एचडीएफसी, पंजाब एण्ड सिंध बैंक सहित अन्य बैंकों के स्टॉल पर विभिन्न हितग्राहियों को प्रतीक स्वरूप चेक भी भेंट किये। इनमें से किसी ने स्व-रोजगार स्थापना, किसी ने पढ़ाई और किसी ने सब्जी ठेला लगाने के लिये ऋण लिया।
स्टॉलों का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री चौहान ने पत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ सभी स्टॉल पर जाकर अवलोकन किया और खरीददारी भी की। मुख्यमंत्री ने समूहों द्वारा तैयार किये गये फैशन ज्वैलरी देखी और उत्पाद की बिक्री के संबंध में जानकारी भी ली।
सायकल चलाकर आईं बालिकाओं को सराहा
मुख्यमंत्री चौहान ने बीना से भोपाल लगभग 185 किलोमीटर सायकल चलाकर आईं काजल, आस्था और संजना की प्रशंसा की और उन्हें जीवन में नये कीर्तिमान स्थापित करने की शुभकामनाएँ दी। बालिकाओं की उम्र 15 से 16 वर्ष है और वे कक्षा 11वीं एवं 12वीं की छात्रा हैं।
मुख्यमंत्री ने हाथ चक्की से पीसा कोदो और श्रीमती चौहान ने फटका
मुख्यमंत्री चौहान ने डिंडौरी जिले के स्व-सहायता समूह के स्टॉल पर परंपरागत हाथ चक्की से कोदो पीसा, मूसल से कोदो कूटा और श्रीमती साधना सिंह ने सूप से फटका। स्व-सहायता की महिलाओं ने बताया कि कोदो के आटे से बिस्किट तैयार करते हैं, जो रोज 100 से 150 किलो तक बिक भी जाते हैं। साधना सिंह ने लॉकडाउन के दौरान बड़े स्तर पर मास्क बनाने वाले उमरिया जिले के स्व-सहायता समूह की तारीफ भी की।
बालश्री अवार्ड भेंट
मुख्यमंत्री चौहान ने तान्या शर्मा, सोभी जैन, साक्षी पंडोले, आन्या केकरे और तनिष्क सिंह राठौर को बालश्री अवार्ड से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री चौहान ने आज सुबह हुए साइक्लोथान में क्रमश: प्रथम से पंचम स्थान प्राप्त ममता मिश्रा, प्रीति मेघवानी, राशि, बिंदिया और आद्या सिंह को भी सम्मानित किया।
इसे भी पढ़ें: महिलाएं भगवान का रूप जब हम मुश्किल में होते है, तब हम भगवान की गोद में होते हैं- डॉ सुदाम खाड़े
बालिका ने भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर
हुनर-हाट में भोपाल की बालिका शीतल गुप्ता ने अपने हाथ से जलरंगों से बनाया मुख्यमंत्री का पॉट्रेट शिवराज सिंह चौहान को भेंट किया। शीतल ने बताया कि उसने यह पॉट्रेट मुख्यमंत्री के जन्म-दिन पर बनाया है। मुख्यमंत्री चौहान ने बालिका शीतल के हुनर की तारीफ की। कार्यक्रम में जवाहर बाल भवन के बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। अपर मुख्य सचिव ग्रामीण विकास मनोज श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव, महिला एवं बाल विकास अशोक शाह, संचालक श्रीमती स्वाति मीना नायक, आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. सुदाम खाड़े और आजीविका मिशन संचालक एल.एम. बेलवाल सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं महिलाएँ उपस्थित थीं।
हुनर हाट 3 दिन चलेगा
हुनर-हाट में प्रदेश के 38 जिलों के स्व-सहायता समूहों ने 71 स्टॉल लगाये हैं। हस्त शिल्प, हैंडलूम, खाद्य सामग्री और कोदो व्यंजन का स्टॉल 'अनदाई' आज से ही बहुत लोकप्रिय हो रहे हैं। तेजस्वनी कार्यक्रम, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं शहरी आजीविका मिशन के गठित महिला स्व-सहायता समूहों ने हुनर हाट में भाग लिया है। कोदो कुटकी से निर्मित व्यंजनों का लाइट फूड कार्नर हुनर हाट में आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।
हुनर हाट में बहनों के कौशल का प्रकटीकरण हुआ है। कई तरह का सामान उन्होंने बनाया है। सभी सामान सब गुणवत्तापूर्ण हैं।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 8, 2021
मैं प्रदेशवासियों से अपील करता हूं कि आपकी जरूरत का जो सामान यहां मिल रहा हो, यहीं से खरीदिये। यह हमारी बहनों को ताकत देगा। #InternationalWomensDay pic.twitter.com/saiybDu5BP
समाज के हर क्षेत्र का गौरव बढ़ा रही हैं महिलाएं : विष्णुदत्त शर्मा
- दिनेश शुक्ल
- मार्च 8, 2021 21:15
- Like

कार्यक्रम में मेहनत और योग्यता के आधार पर समाज में विशिष्ट स्थान बनाने वाली महिलाओं और युवतियों को सम्मानित किया गया। इनमें श्रीमती हीराबाई, श्रीमती शकुंलता रैकवार, सुश्री शेफाली पाण्डे, सुश्री बिट्टू शर्मा, सुश्री पान बाई, श्रीमती भूरीबाई, डॉ. आभा जैन, श्रीमती सीमा सिंह,श्रीमती रचना त्यागी, सुश्री नीतू शर्मा, सुश्री दीपा सोनी, सुश्री कल्पना केलकर, सुश्री मेघा परमार शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदकुमार सिंह चौहान को श्रद्धांजलि देने सभा का आयोजन 9 को
इसे भी पढ़ें: महिलाएं भगवान का रूप जब हम मुश्किल में होते है, तब हम भगवान की गोद में होते हैं- डॉ सुदाम खाड़े
संसद में महिला सदस्यों ने उठाया समान अधिकार दिए जाने का मुद्दा तो महंगाई पर विपक्षियों ने किया जमकर हंगामा
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- मार्च 8, 2021 21:05
- Like

केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान द्वारा लोकसभा में दिये गए ब्यौरे के मुताबिक, दिसंबर 2020 से दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडरों (गैर सहायता प्राप्त) के मूल्य 1 दिसंबर 2020 को 644 रूपये थे जो मार्च 2021 में बढ़कर 819 रूपये हो गए।
लोकसभा में सोमवार को कुछ महिला सदस्यों ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देश में महिलाओं को समान अधिकार दिये जाने की वकालत की। आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर निर्दलीय सदस्य नवनीत राणा और वाईएसआर कांग्रेस की बीवी सत्यवती की ओर से दिये गये ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर अल्पकालिक चर्चा प्रारंभ हुई। शाम सात बजे सदन की बैठक शुरू हुई तो महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच पीठासीन सभापति रमा देवी ने सदस्यों से चर्चा होने देने का आग्रह किया। हंगामे के बीच ही चर्चा की शुरूआत करते हुए वाईएसआर कांग्रेस की सत्यवती ने कहा कि महिलाओं के साथ रोजमर्रा के जीवन में अक्सर भेदभाव होता है। महिला प्रतिनिधियों के तौर पर हमारी जिम्मेदारी है कि महिलाओं के साथ मिलकर उनके सशक्तीकरण के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनधन योजना से बड़ी संख्या में महिलाओं को फायदा हुआ है। आंध्र प्रदेश की कई सरकारी योजनाओं से भी महिलाओं को मदद मिली है। भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा कि महिला घर, परिवार की जिम्मेदारी निभाते हुए कामकाज के लिए बाहर निकलती है लेकिन समाज महिलाओं को वह सम्मान नहीं देना चाहता जिसकी वह हकदार है। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं लेकिन उन्हें शारीरिक और बौद्धिक रूप से कमजोर माना जाता है। यदि महिलाएं कमजोर होती हैं तो वह जननी कैसे होती। तृणमूल कांग्रेस की शताब्दी राय ने कहा कि इस अवसर पर देश को संकल्प लेना होगा कि दहेजमुक्त भारत बनना चाहिए। निर्दलीय सदस्य नवनीत राणा ने कहा कि महाराष्ट्र में हर महिला जीजाबाई से प्रेरणा लेती हैं जिनके पुत्र छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे थे। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने कन्याभ्रूण हत्या रोकने के लिए बहुत काम किया है और ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि आज भी देश में ऐसे लोग हैं जिनके मन में लड़की के जन्म पर दु:ख होता है। इस सोच को बदलना होगा। विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच सभापति रमा देवी ने शाम 7.30 बजे सदन की बैठक को मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
इसे भी पढ़ें: कांग्रेस का केंद्र सरकार पर आरोप, संसद में महंगाई के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार नहीं है सरकार
सरकार ने LPG की कीमतों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़ा बताया
सरकार ने सोमवार को कहा कि देश में पेट्रोलियम उत्पादों के मूल्य अंतरराष्ट्रीय बाजार से संबंधित होते हैं तथा सरकार, राज-सहायता प्राप्त घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) के संबंध में उपभोक्ताओं के लिये प्रभावी मूल्य को घटाती-बढ़ाती रहती हैं। लोकसभा में द्रमुक सांसद डा. कलानिधि वीरास्वामी के प्रश्न के लिखित उत्तर में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उत्पाद मूल्य में वृद्धि/कमी और सरकार के निर्णय के अनुसार उत्पाद पर दी जाने वाली राज-सहायता घटती/बढ़ती रहती है। वीरास्वामी ने सवाल किया था कि क्या सरकार गत तीन महीनों से देश में एलपीजी सिलेंडरों की लगातार बढ़ती कीमतों से अवगत है। उन्होंने यह भी पूछा कि सरकार द्वारा आम लोगों के हित में एलपीजी सिलेंडर के मूल्य को नियंत्रित करने हेतु क्या कदम उठाये जा रहे हैं? केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान द्वारा लोकसभा में दिये गए ब्यौरे के मुताबिक, दिसंबर 2020 से दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडरों (गैर सहायता प्राप्त) के मूल्य 1 दिसंबर 2020 को 644 रूपये थे जो मार्च 2021 में बढ़कर 819 रूपये हो गए। सोमवार को लोकसभा में कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के सदस्यों ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का मुद्दा उठाया जिस पर हंगामे के कारण निचले सदन की कार्यवाही बाधित हुई।
पहले चरण के मतदान से पहले समाप्त हो सकता है बजट सत्र: सूत्र
संसद का बजट सत्र छोटा किया जा सकता है और चार राज्यों व केंद्र शासित पुडुचेरी में 27 मार्च से आरंभ हो रहे पहले चरण के मतदान से पहले इसे समाप्त किया जा सकता है। सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक मंगलवार से संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही पूर्व की व्यवस्था के अनुसार पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगी। ज्ञात हो कि तृणमूल कांग्रेस सहित कई दलों ने विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सत्र निर्धारित समय से पहले स्थगित किए जाने की मांग की है। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक बजट सत्र का दूसरा चरण आठ अप्रैल को समाप्त होना है। बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन राज्यसभा में आज यह घोषणा की गई कि अब उच्च सदन की बैठक मंगलवार से अपने सामान्य समय पर पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होगी और शाम छह बजे तक चलेगी। सूत्रों ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला निचले सदन में इसी प्रकार की घोषणा कर सकते हैं। सत्र को जल्द समाप्त करने के बारे में आखिरी फैसला बिरला लेंगे। आज उन्होंने सदन में विभिन्न दलों के नेताओं से मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर पिछले सत्र और वर्तमान सत्र के पहले चरण में संसद के दोनों सदनों की बैठक के समय में परिवर्तन किया गया था। दोनों सदनों की बैठक अलग-अलग समय पर आहूत की जाती थी। बदली हुई व्यवस्था के तहत सदन के सदस्य लोकसभा एवं राज्यसभा कक्षों के अलावा विभिन्न गैलरी में बैठते थे। बदली हुई व्यवस्था के तहत राज्यसभा की कार्यवाही सुबह नौ बजे से और लोकसभा की कार्यवाही अपराह्न चार बजे से शुरू होती थी।
इसे भी पढ़ें: विधानसभा चुनावों को हवाला देकर तृणमूल कांग्रेस ने संसद सत्र स्थगित करने की मांग की
जलवायु परिवर्तन के कारण टिड्डियों का हमला होने का कोई प्रत्यक्ष साक्ष्य मौजूद नहीं
केंद्र ने सोमवार को कहा कि 2020 में टिड्डियों का हमला पिछले 26 साल में हुए सबसे विनाशकारी हमलों में से एक था लेकिन इस बात का कोई प्रत्यक्ष साक्ष्य मौजूद नहीं है जिसके आधार पर यह माना जा सके कि इस घटना का कारण जलवायु परिवर्तन था। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टिड्डी सीमा पार से आने वाला नाशक जीव है, लेकिन भारत में उसका हमला कोई नियमित घटना नहीं है। उन्होंने कहा कि टिड्डियों के हमले के संबंध में ऐसा कोई प्रत्यक्ष साक्ष्य उपलब्ध नहीं है जिसके आधार पर जलवायु परिवर्तन को भारत में टिड्डियों के हालिया हमले का कारण माना जा सके। सुप्रियो ने कहा कि कृषि एवं कल्याण मंत्रालय ने मानसून के बदलते पैटर्न सहित जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का विश्लेषण कराया है। धान, गेहूं, मक्का, मूंगफली और आलू जैसी कुछ फसलों के उत्पादन पर जलवायु परिवर्तन के विभिन्न प्रभावों का अनुमान लगाया गया है।
सेंट्रल विस्टा परियोजना में हरित क्षेत्र में 5.4 एकड़ की वृद्धि होगी
राष्ट्रीय राजधानी में सेंट्रल विस्टा परियोजना के कारण हरित क्षेत्र में कमी आने की बात को नकारते हुए सरकार ने सोमवार को कहा कि इसके विपरीत 5.4 एकड़ क्षेत्रफल में हरित क्षेत्र को बढ़ाया गया है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परियोजना प्रस्तावक केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के अनुसार सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के कारण हरित क्षेत्र में कोई कमी नहीं आयी है। इसके विपरीत सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में सावर्जनिक उपयोग के लिए कुल मिलाकर 5.4 एकड़ क्षेत्रफल में हरित क्षेत्र की वृद्धि की गयी है। सेंट्रल विस्टा परियोजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है और इसके तहत त्रिकोण के आकार वाले नए संसद भवन के अलावा अन्य भवनों का निर्माण किया जाना है।
इसे भी पढ़ें: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, विधानसभा चुनावों के चलते अवधि में कटौती संभव
संसद एवं विधानसभाओं में महिलाओं की संख्या बढ़ाने की राज्यसभा में उठी मांग
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (आठ मार्च) के मौके पर राज्यसभा में सोमवार को महिला आरक्षण विधेयक पारित करने की मांग की गयी ताकि संसद तथा विधानसभाओं में महिला सदस्यों की संख्या बढ़ सके। इसके साथ ही सांसदों ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं को अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया। उच्च सदन में कांग्रेस सदस्य छाया वर्मा ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे नारे के बाद भी कई स्थानों पर महिलाओं की स्थिति में बहुत सुधार नहीं आया है। उन्होंने संसद में भी महिलाओं को आरक्षण दिए जाने की मांग की। कांग्रेस की ही फूलो देवी नेताम ने महंगाई का जिक्र करते हुए कहा कि इससे घर की रसोई पर भी असर पड़ा है और महिलाएं इससे विशेष तौरपर परेशान हो रही हैं। भाजपा की सरोज पांडे ने कहा कि सरकार के प्रयासों से कई स्थानों पर महिला और पुरूष के अनुपात में सुधार हुआ है। मनोनीत सोनल मान सिंह ने कहा कि जनसंख्या में महिलाओं की संख्या आधे से अधिक है लेकिन वे अधिकार से वंचित हैं। उन्होंने महिला दिवस की तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाए जाने का भी सुझाव दिया। शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन के कारण महिलाओं पर सबसे ज्यादा भार बढ़ा और उन्हें स्वास्थ्य, शिक्षा आदि के साथ ही घरेलू मोर्च पर भी अधिक कार्यभार का सामना करना पड़ा। उन्होंने संसद व विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की मांग की। राकांपा की फौजिया खान ने कहा कि महिलाएं हमेशा सेवा क्षेत्र में आगे रही हैं चाहे वह रेड क्रॉस हो या प्लेग महामारी। उन्होंने कहा कि निर्णय लेने में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाए जाने की जरूरत है। कांग्रेस की अमी याज्ञनिक ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में महिलाओं को यह जानकारी नहीं है कि महिलाओं के लिए कोई अंतरराष्ट्रीय दिवस भी मनाया जाता है। उन्होंने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा उठाए गए कदमों का जिक्र किया और कहा कि उनके प्रयासों से पंचायतों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी। भाजपा की सीमा द्विवेदी ने कहा कि महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में देश का सम्मान बढ़ाया है। वहीं भाजपा की संपतिया उइके ने कहा कि संसद के दोनों सदनों में महिला सांसदों की संख्या बढ़ी है।
Related Topics
Budget Session Parliament of India Parliament Session Indianation women's day women's day Rajya Sabha Lok Sabha M Venkaiah Naidu Om Birla Priyanka Chaturvedi बजट सत्र अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिला दिवस राज्यसभा लोकसभा ओम बिरला एम वेंकैया नायडू प्रियंका चतुर्वेदी संसद सत्र प्रह्लाद जोशी पेट्रोल डीजल पेट्रोलियम पदार्थ
