प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्र और हिंदू नववर्ष के शुभारंभ पर दी बधाई

Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्र और पारंपरिक भारतीय नव वर्ष के शुभारंभ पर शनिवार को लोगों को बधाई दी। भारतीय नव वर्ष को देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग उत्सवों के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सभी देशवासियों को नवरात्रि की बधाई।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्र और पारंपरिक भारतीय नव वर्ष के शुभारंभ पर शनिवार को लोगों को बधाई दी। भारतीय नव वर्ष को देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग उत्सवों के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सभी देशवासियों को नवरात्रि की बधाई। शक्ति की उपासना का यह पर्व हर किसी के जीवन में नयी ऊर्जा का संचार करें।’’

इसे भी पढ़ें: नवरात्रि में माँ दुर्गा के इन नौ स्वरूपों के पूजन से मिलता है वांछित फल

प्रधानमंत्री मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि विक्रम संवत 2079 सबके जीवन में नया उत्साह और नयी उमंग लेकर आए। उन्होंने उगादी, साजिबू चीरौबा, नवरेह और गुड़ी पड़वा के मौके पर भी बधाई दी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़