हरियाणा-पंजाब लू की चपेट में, 44.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ नारनौल सबसे गर्म

narnaul-with-the-warmest-temperature-of-44-5-degrees-celsius-in-the-grip-of-haryana-punjab
[email protected] । May 29 2019 2:34PM

अंबाला में अधिकतम पारा 42 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। वहीं भिवानी में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हिसार और करनाल में अधिकतम पारा क्रमशः 41.9 और 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

चंडीगढ़। हरियाणा और पंजाब के अधिकतर इलाके मंगलवार को लू की चपेट में रहे। वहीं 44.5 डिग्री सेल्सियस के पारे के साथ नारनौल इन दोनों राज्यों में सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग की एक रपट में कहा गया है कि हरियाणा के नारनौल शहर में तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। हरियाणा के अन्य इलाकों में भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा।

इसे भी पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की इनेलो का भविष्य अंधकारमय

अंबाला में अधिकतम पारा 42 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। वहीं भिवानी में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसे भी पढ़ें: लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी राजग को मिलेगा बहुमत !

हिसार और करनाल में अधिकतम पारा क्रमशः 41.9 और 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने हरियाणा और पंजाब में अगले दो दिन में मौसम के शुष्क बने रहने का अनुमान जताया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़