देश-विदेश के प्रमुख घटनाक्रम: चक्रवात Arnab, PM Modi का संबोधन और बड़ी खबरें

शुक्रवार दोपहर ढाई बजे तक देश भर की प्रमुख घटनाओं में राजनीति, आपदा प्रबंधन और कूटनीति से जुड़ी खबरें केंद्र में रहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में जनता की सेवा का संकल्प दोहराया, वहीं चक्रवात अर्नब के चलते आंध्र प्रदेश में बिजली ढांचे को भारी क्षति पहुंची है।
शुक्रवार को अपराह्न ढाई बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:- प्रादे52 : गुजरात मोदी जीवन के अंतिम क्षण तक जनता की सेवा में ही जुटा रहूंगा : प्रधानमंत्री मोदी भीलड़ी (गुजरात), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि वह अपनी आखिरी सांस तक देश की जनता की सेवा करते रहेंगे। मोदी का यह बयान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उस टिप्पणी के कुछ दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था, ‘‘मोदी का बाप भी जाएगा।’’
दि18 : कांग्रेस इंडिया लीड जनमहाभियोग सीईसी के खिलाफ विपक्ष का ‘जन महाभियोग’ कार्यक्रम शनिवार तक के लिए स्थगित नयी दिल्ली, चक्रवात ‘अर्नब’ और इसके कारण बने प्रतिकूल मौसम के हालात के मद्देनजर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुक्रवार को प्रस्तावित सांकेतिक ‘‘जन महाभियोग’’ कार्यक्रम शनिवार तक के लिए स्थगित कर दिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
प्रादे58 : उप्र अमित शाह लीड भाजपा उप्र में 30 साल तक सपा की सरकार नहीं बनेगी : अमित शाह लखनऊ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए कहा कि उप्र में 30 साल तक सपा की सरकार नहीं बनेगी।
दि11 : कांग्रेस चक्रवात चक्रवात प्रभावित राज्यों की पीएम केयर से सहायता सुनिश्चित की जाए: कांग्रेस नयी दिल्ली, कांग्रेस ने चक्रवात अर्नब से हुई तबाही पर चिंता जताते हुए शुक्रवार को केंद्र से आग्रह किया कि वह राज्य सरकारों के साथ समन्वय कर राहत एवं पुनर्वास प्रयासों का नेतृत्व करे और सभी प्रभावित परिवारों को पीएम केयर कोष के जरिये समय पर सहायता सुनिश्चित करे।
प्रादे2 : आंध्र बिजली ढांचे चक्रवात अर्नब से आंध्र के बिजली ढांचे को 500 करोड़ रुपये का नुकसान: मंत्री भीमावरमद: आंध्र प्रदेश के ऊर्जा मंत्री गोट्टीपति रवि कुमार ने पश्चिम गोदावरी जिले में कहा कि चक्रवाती तूफान अर्नब के कारण राज्य के बिजली ढांचे को 500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
वि7 : संरा भारत समुद्री एआई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 2028-29 की सदस्यता के लिए एआई और समुद्री सुरक्षा पर भारत का जोर संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत हरीश पर्वतनेनी ने कहा कि 2028-29 के कार्यकाल के लिए सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्यता की उम्मीदवारी के दौरान समुद्री सुरक्षा और कृत्रिम मेधा (एआई) भारत की प्रमुख प्राथमिकताएं होंगी।
वि6 : अमेरिका जयशंकर जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने अमेरिका पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर वाशिंगटन, विदेश मंत्री एस जयशंकर शुक्रवार को अटलांटा में आयोजित होने वाली जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे।
अर्थ12 सीतारमण आईडीबीआई कांग्रेस, संप्रग सरकार ने बैंकों का निजी इकाई की तरह किया इस्तेमाल: सीतारमण का राहुल को जवाब नयी दिल्ली: आईडीबीआई बैंक के विनिवेश को लेकर जारी विवाद के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कांग्रेस तथा पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर निशाना साधा।
अर्थ7 : गिग कर्मचारी बोर्ड सरकार ने ‘गिग’ एवं ‘प्लेटफॉर्म’ कामगारों के लिए राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा बोर्ड किया अधिसूचित नयी दिल्ली, सरकार ने असंगठित कर्मचारियों तथा ‘गिग’ एवं ‘प्लेटफॉर्म’ कामगारों के लिए राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा बोर्ड को अधिसूचित किया है। यह बोर्ड सामाजिक सुरक्षा के अंतर को पाटने के लिए लक्षित कल्याणकारी योजनाएं तैयार करेगा, उनकी निगरानी करेगा और अन्य सिफारिश करेगा।
खेल13 : खेल ओलंपिक युवा भारत ओम प्रकाश करहाना युवा ओलंपिक में भारत के दल नेता होंगे नयी दिल्ली, एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पूर्व गोला फेंक खिलाड़ी ओम प्रकाश करहाना को सेनेगल के डकार में शनिवार से शुरू होने वाले युवा ओलंपिक खेलों के लिए 17 खिलाड़ियों सहित 35 सदस्यीय भारतीय दल का प्रमुख नियुक्त किया गया है।
खेल8 : खेल कप हॉकी इंडिया सचिव पंजाब, तमिलनाडु और ओडिशा 2030 में पुरुष और महिला विश्व कप की मेजबानी की दौड़ में जालंधर, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने पीटीआई को बताया कि पंजाब, ओडिशा और तमिलनाडु 2030 में होने वाले पुरुष और महिला एफआईएच विश्व कप की मेजबानी की दौड़ में सबसे आगे हैं।
अन्य न्यूज़













