ओडिशा के CM नवीन पटनायक पहली बार दो विधानसभा सीटों से लड़ेंगे चुनाव

naveen-patnaik-to-contest-assembly-polls-from-2-seats
[email protected] । Mar 19 2019 8:41AM

ओडिशा में लोकसभा की 21 सीटों और 147 विधानसभा सीटों पर चार चरण में 11, 18, 23 और 29 अप्रैल को चुनाव होगा। हिन्जिली और बिजेपुर में 18 अप्रैल को दूसरे चरण में चुनाव होगा।

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक पहली बार राज्य में दो सीटों - बिजेपुर और अपने गृह क्षेत्र हिन्जिली से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। पटनायक ने सोमवार को बीजद उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की। इसमें लोकसभा की 21 सीटों में से नौ सीटों और विधानसभा की 147 में से 54 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह गंजाम जिले में हिन्जिली और पश्चिम ओडिशा के बारगढ़ जिले में बिजेपुर से चुनाव लड़ेंगे।

इसे भी पढ़ें: ओडिशा भाजपा अध्यक्ष के भतीजे हरीशचंद्र पांडा BJD में शामिल

ओडिशा में लोकसभा की 21 सीटों और 147 विधानसभा सीटों पर चार चरण में 11, 18, 23 और 29 अप्रैल को चुनाव होगा। हिन्जिली और बिजेपुर में 18 अप्रैल को दूसरे चरण में चुनाव होगा। बीजू जनता दल प्रमुख ने एक दिन पहले ही संकेत दिया था कि वह पश्चिम ओडिशा की एक सीट से चुनाव लड़ेंगे। पटनायक की यह घोषणा महत्वपूर्ण है क्योंकि भाजपा ने 2017 के पंचायत चुनावों में पश्चिमी ओडिशा में शानदार प्रदर्शन किया था। पटनायक दक्षिण ओडिशा में हिन्जिली विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं और 2000 के बाद से लगातार विधानसभा चुनाव जीते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़