पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेंगे नवजोत सिंह सिद्धू: बैंस

[email protected] । Oct 15 2016 10:43AM

‘आवाज-ए-पंजाब’ मोर्चा भविष्य की रणनीति को लेकर अपने पत्ते नहीं खोल रहा है लेकिन इसके सदस्य सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू 2017 का पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

चंडीगढ़। ‘आवाज-ए-पंजाब’ मोर्चा भविष्य की रणनीति को लेकर अपने पत्ते नहीं खोल रहा है लेकिन इसके एक सदस्य सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू 2017 का पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। लुधियाना से निर्दलीय विधायक ने बताया कि मोर्चा ‘कांग्रेस और आप दोनों’ के आलाकमान से एक गठबंधन के लिए ‘बातचीत’ कर रहा है।

मोर्चे ने पूर्व में एक राजनीतिक संगठन नहीं बनाने की घोषणा की थी। बैंस ने कहा, ''नवजोत सिंह सिद्धू निश्चित रूप से 2017 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।’’ हालांकि क्रिकेटर से राजनेता बने सिद्धू से संपर्क नहीं हो सका। सिद्धू की पत्नी और अमृतसर पूर्व से विधायक नवजोत कौर के चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘हां’’। उन्होंने कहा कि आवाज-ए-पंजाब के अन्य सदस्य पूर्व हॉकी कैप्टन परगट सिंह, वह और उनके भाई बलविंदर बैंस भी चुनाव लड़ेंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़