NCP को लगा एक और झटका, अब नमिता मुंदड़ा भाजपा में शामिल

मुंदड़ा भाजपा के लोकसभा सदस्य प्रीतम मुंडे और राज्य की मंत्री पंकजा मुंडे की उपस्थिति में बीड जिले में भगवा पार्टी में शामिल हुई।
औरंगाबाद। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की नेता नमिता मुंदड़ा सोमवार को सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गई। राकांपा ने मुंदड़ा को महाराष्ट्र में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में टिकट दी थी।
इसे भी पढ़ें: कांग्रेस महाराष्ट्र में 125 से ज्यादा सीटों पर लड़ सकती है चुनाव : थोराट
मुंदड़ा भाजपा के लोकसभा सदस्य प्रीतम मुंडे और राज्य की मंत्री पंकजा मुंडे की उपस्थिति में बीड जिले में भगवा पार्टी में शामिल हुई। इससे पहले मुंदड़ा को 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावा के लिए बीड़ की कैज विधानसभा सीट से राकांपा उम्मीदवार घोषित किया गया था।
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
नोट:कोरोना वायरस से भारत की लड़ाई में हम पूर्ण रूप से सहभागी हैं। इस कठिन समय में अपनी जिम्मेदारी का पूर्णतः पालन करते हुए हमारा हरसंभव प्रयास है कि तथ्यों पर आधारित खबरें ही प्रकाशित हों। हम स्व-अनुशासन में भी हैं और सरकार की ओर से जारी सभी नियमों का पालन भी हमारी पहली प्राथमिकता है।
