Prabhasakshi's Newsroom । पंजाब में नया CM तो मिल गया पर उठा-पटक जारी है, किसानों पर उपराष्ट्रपति का बड़ा बयान

Punjab
अंकित सिंह । Sep 20 2021 12:13PM

पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चली आ रही तनातनी और अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद आज वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह चन्नी मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। उन्हें रविवार को विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया था।

पंजाब में मुख्यमंत्री तो बदल गया लेकिन कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। और हम आपको आज यही बताने जा रहे हैं कि पंजाब कांग्रेस में अब भी उठापटक कैसे जारी  है। साथ ही साथ आज उपराष्ट्रपति ने किसानों को लेकर बड़ी बात कही है। साथ ही साथ सरकार को भी बड़ा संदेश दिया है। इसके बारे में भी हम आपको बताएंगे। 

पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चली आ रही तनातनी और अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद आज वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह चन्नी मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। उन्हें रविवार को विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया था। वह पंजाब के पहले दलित नेता हैं जो मुख्यमंत्री बने।  चन्नी को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहे। चन्नी के अलावा सुखजिन्दर सिंह रंधावा और ओपी सोनी ने भी मंत्री के तौर पर शपथ लिया। माना जा रहा है कि दोनों को उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा के साथ संपर्क में कैप्टन ! उम्र आ रही है आड़े, अपमानित महसूस करने के बाद दिया था इस्तीफा

पंजाब कांग्रेस में मची घमासान पर अब भाजपा हमलावर हो गई है। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि अमरिंदर सिंह को जनता द्वारा पंजाब के सीएम के रूप में चुना गया था। उन्होंने कहा, 'पंजाब में कांग्रेस की सरकार है, इसलिए वे जिस किसी को भी मुख्यमंत्री के रूप में चुनना चाहते हैं, वे कर सकते हैं। यह 4-6 महीने की बात है, जनता फिर से अपना सीएम चुनेगी। 

पंजाब कांग्रेस में एक विवाद सुलझा ही नहीं है कि दूसरा विवाद जन्म लेता दिखाई दे रहा है। दरअसल, पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी नवजोत सिंह सिद्धू की अगुवाई में चुनाव लड़ेगी। रावत ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में नवजोत सिंह सिद्धू बेहद लोकप्रिय हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का चेहरा कौन होगा इसका निर्णय तो कांग्रेस अध्यक्ष लेंगी लेकिन मौजूदा स्थितियों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तहत सीएम कैंडिडेट के साथ चुनाव लड़ा जाएगा जिसके प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू बेहद लोकप्रिय हैं।

हरीश रावत के इस बयान के बाद पंजाब में अब नया विवाद शुरू हो गया है। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने हरीश रावत के बयान पर हैरानी जताई है। जाखड़ ने इस मामले को लेकर एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने नाराजगी जाहिर की और कहा कि रावत का यह बयान चौंकाने वाला है। जाखड़ ने अपने ट्वीट में कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में चरणजीत चन्नी के शपथ ग्रहण के दिन रावत का यह बयान कि 'चुनाव सिद्धू के नेतृत्व में लड़े जाएंगे' चौकाने वाला है ।उन्होंने कहा कि यह सीएम के अधिकार को ना सिर्फ कमजोर करने की कोशिश है बल्कि पद पर उनकी नियुक्ति के उद्देश्य को भी खारिज किए जाने का प्रयास है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस नेताओं को पंजाब की उथल-पुथल के अन्य जगहों पर भी असर होने की आशंका

देश में किसानों को लेकर राजनीति जारी है। इन सबके बीच उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने बड़ा बयान दिया है। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सर छोटू राम के भाषणों और लेखन के पांच खंडों के एकत्रित कार्यों को जारी करने के बाद गुरुग्राम में एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सभी सरकारों को किसानों के कल्याण को प्राथमिकता देनी चाहिए और लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करना चाहिए। मैं राजनीति की बात नहीं कर रहा हूं। किसानों और सरकार के बीच हमेशा संवाद होना चाहिए। किसानों के मुद्दों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। जब इसे वोटों से जोड़ा जाता है, तब बंटवारा होता है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़