Banke Bihari Mandir जाने के लिए होगा कॉरिडोर का निर्माण, हेरिटेज सिटी का भी होगा निर्माण

banke bihari
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

यमुना विकास प्राधिकरण वृंदावन को अपने क्षेत्र में लाने की योजना पर काम कर रहा है। इसके तहत रिपोर्ट तैयार हो गई है जिसमें वृंदावन को अब ग्रेटर नोएडा से जोड़ने की तैयारी की गई है। इस प्लान के अनुसार यमुना एक्सप्रेसवे अब वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर से सीधा जोड़ा जा सकेगा।

दिल्ली से वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने लाखों की संख्या में भक्त इस पावन भूमि पर पहुंचते है। दर्शकों की भारी भीड़ वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में देखने को मिलती है, जिसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती रहती है। इसी बीच बांके बिहारी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी सामने आई है। इसके मुताबिक अब एक कॉरिडोर के जरिए यमुना एक्सप्रेसवे को सीधा बांके बिहारी मंदिर से जोड़ने की तैयारी हो रही है।

इस कॉरिडोर के निर्माण के बाद लगभग एक बार में 10 हजार श्रद्धालु एक साथ दर्शन कर पाएंगे। कॉरिडोर के दोनों तरफ हेरिटेज सिटी का रास्ता भी बनेगा। इस कॉरिडोर को बनाने के लिए यमुना विकास प्राधिकरण ने इसकी रूपरेखा तैयार कर ली है। ये उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांशी परियोजना है, जिसे हाई कोर्ट से भी मंजूरी मिल चुकी है। इस हेरिटेज सिटी में कई इमारतों के साथ खानपान और लोगों की जरुरतों से संबंधित कई सुविधाओं से लैस होने वाली है। गौरतलब है कि कॉरिडोर के निर्माण से होटल, खाना-पान उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होगी। श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने से पर्यटन क्षेत्र का विकास होगा। परिवहन के साधनों में भी सुधार होगा।

जानकारी के लिए बता दें कि यमुना विकास प्राधिकरण वृंदावन को अपने क्षेत्र में लाने की योजना पर काम कर रहा है। इसके तहत रिपोर्ट तैयार हो गई है जिसमें वृंदावन को अब ग्रेटर नोएडा से जोड़ने की तैयारी की गई है। इस प्लान के अनुसार यमुना एक्सप्रेसवे अब वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर से सीधा जोड़ा जा सकेगा। ये कॉरिडोर छह लेन का होगा जो सात किलोमीटर लंबा होने वाला है। 

इस कॉरिडोर के निर्माण के लिए एक हेरिटेज सिटी भी बनाई जाएगी। इस हेरिटेज सिटी के निर्माण का प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में दिया जाएगा। बैठक में मंजूर होने के बाद ये प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष पेश होगा। जैसे ही ये प्रस्ताव मंजूर होगा उसके बाद ही भूमि अधिग्रहण का काम शुरू होगा। भूमि अधिग्रहण का काम यमुना विकास प्राधिकरण करेगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़