'दिल्ली में भ्रष्टाचार का नया मॉडल', अनुराग ठाकुर का आरोप- लालू ने चारा खाया, केजरीवाल ने मजदूरी खाई

Anurag Thakur
ANI
अंकित सिंह । Dec 3 2022 3:28PM

अनुराग ठाकुर ने लालू यादव के साथ अरविंद केजरीवाल के फोटो को दिखाते हुए कहा कि एक और उन्होंने चारा खाया, दूसरी ओर इन्होंने मजदूरों का हक मारा। उन्होंने कहा कि बच्चों के क्लासरूम बनाने में भी घोटाला हुआ है। आम आदमी पार्टी ने सिर्फ पैसा लूटा है।

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार भले ही थम गया है। लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए वार-पलटवार का दौर लगातार जारी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज साफ तौर पर अरविंद केजरीवाल की सरकार पर कई घोटालों का आरोप लगा दिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में भ्रष्टाचार के नए मॉडल पेश किए हैं। उनकी सरकार में शराब घोटाला हुआ है। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने लूटने का काम किया है। अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि जो मजदूर अपनी कमाई के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाते हैं, उनके पैसे भी अरविंद केजरीवाल खा गए। उन्होंने केजरीवाल पर साफ तौर पर मजदूरों का हक खाने का आरोप लगा दिया। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में पेरिस और लंदन की तर्ज पर बनाएंगे बाजार, व्यापारियों से बोले CM केजरीवाल

अनुराग ठाकुर ने लालू यादव के साथ अरविंद केजरीवाल के फोटो को दिखाते हुए कहा कि एक और उन्होंने चारा खाया, दूसरी ओर इन्होंने मजदूरों का हक मारा। उन्होंने कहा कि बच्चों के क्लासरूम बनाने में भी घोटाला हुआ है। आम आदमी पार्टी ने सिर्फ पैसा लूटा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के नए नए मॉडल बनाए हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मजदूरों के नाम पर लाखों करोड़ों का घोटाला हुआ है। झूठे नाम और पते दिए गए हैं। ठाकुर ने साथ तौर पर कहा कि कौन सा ऐसा वर्ग है जिसको अरविंद केजरीवाल जी ने छोड़ा है? भ्रष्टाचार का नया मॉडल और भ्रष्टाचार बना AAP का शिष्टाचार। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मजदूरों के हक को कर दिया हलाल हजारों करोड़ खा गए केजरीवाल।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह दिल्ली का लालू मॉडल है। जितने भी आंकड़े सामने आए हैं उससे पता चला है कि फर्जी पते, मोबाइल नंबर, नाम पाए गए। उन्होंने सवाल किया कि यह पैसा किस की जेब में गया? अगर मजदूर, काम देने वाला, उनके पते, मोबाईल नंबर सब नकली थे तो पैसा किसने खाया केजरीवाल जी? उन्होंने कहा कि एक मजदूर के नाम पर 25 लोगों को नौकरी दी गई और एक मोबाइल नंबर पर 6 आवेदन पत्र भरवाए गए हैं। मजदूर कामगार कल्याण बोर्ड के नाम पर जो हजारों करोड़ पैसा जमा हुआ वह अरविंद केजरीवाल और उनके दोस्त लूट कर खा गए। यह क्या मजदूरों का हक भी खा गए। आपको बता दें कि दिल्ली में नगर निगम चुनाव के लिए रविवार को मतदान होना है। जबकि नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे। मुख्य मुकाबला भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच माना जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: MCD Election: खत्म हुआ दिल्ली में चुनावी प्रचार का शोर, 4 दिसंबर को वोटिंग, भाजपा और AAP में मुख्य मुकाबला

इससे पहले शराब घोटाले को लेकर भी भाजपा ने केजरीवाल सरकार पर जबरदस्त तरीके से हमला बोला था। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा था कि मनीष सिसोदिया से लेकर कई आरोपियों ने इस मामले में दर्जनों बार मोबाइल बदले हैं। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि क्या आम आदमी इतना जल्दी जल्दी मोबाइल बदलता है? उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सिसोदिया का एक्साइज पॉलिसी घोटाले में बहुत बड़ा हाथ है, जांच चल रही है, कोई भी उन्हें बचा नहीं सकता है। पात्रा ने आगे कहा कि इसी प्रकार अरविंद केजरीवाल झूठ को सच बनाने की कोशिश करते हैं। अभी कुछ दिन पहले ही केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया को क्लीनचिट मिल गया है। और जो एक्साइज पॉलिसी में घोटाला हुआ है वह कोई घोटाला नहीं है, लेकिन ये बचने वाले नहीं हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़