एनआईए ने जाकिर नाइक को ताजा सम्मन जारी किया

[email protected] । Mar 20 2017 5:28PM

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आज विवादित इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक को दूसरा नोटिस जारी कर आतंक रोधी कानून के तहत उनके खिलाफ दर्ज एक मामले में 30 मार्च को पेश होने को कहा।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आज विवादित इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक को दूसरा नोटिस जारी कर आतंक रोधी कानून के तहत उनके खिलाफ दर्ज एक मामले में 30 मार्च को पेश होने को कहा। एजेंसी ने इससे पहले इसी महीने पहला सम्मन जारी करके उनसे 14 मार्च को पेश होने को कहा था। अधिकारियों ने कहा कि नाइक को यहां एनआईए के मुख्यालय में तलब किया गया है। नोटिस 51 वर्षीय नाइक के मुंबई स्थित आवास में भेजा गया।

माना जाता है कि वह उनके क्रियाकलापों के जांच के दायरे में आने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए सऊदी अरब में रह रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने पिछले साल ढाका के एक कैफे में हुए हमले में कुछ आतंकवादियों को इस घटना के लिए प्रेरित किया था। पिछले साल नवंबर में एनआईए ने नाइक तथा उनके सहयोगियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। नाइक पर धर्म के आधार पर विभिन्न समुदायों के बीच कथित रूप से वैमनस्य बढ़ाने तथा सौहार्द का माहौल बिगाड़ने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। उन पर गैरकानूनी क्रियाकलाप रोकथाम कानून की धाराओं के तहत भी आरोप लगे हैं। प्राथमिकी में एनआईए ने आरोप लगाया है कि नाइक ने मुस्लिम युवकों को गैरकानूनी एवं आतंकवादी कृत्य करने के लिए प्रेरित किया।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़