Nitin Gadkari Birthday: 'फ्लाईओवर मैन' के नाम से जाने जाते हैं नितिन गडकरी, आज मना रहे 66वां जन्मदिन

Nitin Gadkari Birthday
Creative Commons licenses

बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी आज 27 मई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। नितिन गडकरी ने अपनी कार्यकुशलता के चलते देश भर में एक्सप्रेसवे और फ्लाईओवर का जाल बिछाया है। वह मोदी सरकार में केंद्रीय राजमार्ग मंत्री हैं।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मोदी सरकार में केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। नितिन गडकरी के कार्यशैली की तारीफ विपक्षी दल भी करते हैं। बता दें कि आज के दिन यानी की 27 मई को नितिन गडकरी का जन्म हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी के पहले कार्यकाल के दौरान भी वह राजमार्ग मंत्री थे। उन्होंने अपनी कार्यकुशलता के चलते देश भर में एक्सप्रेसवे और फ्लाईओवर का जाल बिछाया है। जिसके कारण उनको 'फ्लाईओवर मैन' के तौर पर भी जाना जाता है। आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर नितिन गडकरी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और शिक्षा

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक मराठी ब्राह्मण परिवार में 27 मई 1957 को नितिन गडकरी का जन्म हुआ था। उनका शुरूआती जीवन काफी गरीबी में बीता था। बता दें कि गडकरी ने अपने परिवार को संभालने और शिक्षा का समर्थन करने के लिए बहुत संघर्ष किया। उन्होंने अपनी शिक्षा नागपुर यूनिवर्सिटी एवं यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ लॉ, मेन ब्रांच, नागपुर से की। यहां से उन्होंने LLB की पढ़ाई पूरी की और बिजनेस मैनेजमेंट में डिप्लोमा किया। 

राजनीतिक करियर की शुरूआत

नितिन गडकरी ने बेहद कम उम्र में यानी की अपने छात्र जीवन में ही राजनीति में सक्रिय हो गए थे। साल 1967 के आसपास उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा और छात्र संघ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लिए काम किया। हालांकि वह पेशे से वकील और उद्योगपति हैं, लेकिन बाद में उन्होंने राजनीति में आगे जाने का मन बना लिया था। नितिन गडकरी अपने राजनीतिक करियर को समाजसेवा के तौर पर देखते हैं। बता दें कि समाज के हित और गरीबों के लिए कई प्रोजेक्ट्स की शुरूआत करते हैं। 

राजनीतिक करियर और पद

जब नितिन गडकरी 24 साल के थे, तब उनको भारतीय जनता युवा मोर्चा का अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद वह नागपुर के सचिव के तौर पर काम करने लगे। इ, दौरान गडकरी ने संगठन को मजबूत करने के लिए कई अहम कार्य किए। साल 1989 में गडकरी महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य बने। इसके बाद साल 1995 से 1999 तक वह महाराष्ट्र सरकार में PWD मिनिस्टर भी रहे। फिर वह महाराष्ट्र विधानपरिषद में शामिल हुए। 

इस दौरान गडकरी ने अपनी पार्टी की लोकप्रियता को पूरे देश में फैलाने का काम किया। साल 2004 में उन्हें बीजेपी ने राज्य स्तरीय अध्यक्ष चुन लिया। वहीं साल 2009 में वह राजनाथ सिंह को पीछे छोड़ते हुए बाजपा के अध्यक्ष बनें। जब गडकरी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुने गए तो वह सबसे कम उम्र के व्यक्ति बनें, जो इस पद के लिए चुने गए। बता दें कि साल 2013 में उन्होंने इस पद को छोड़ दिया। 

    

इसके बाद साल 2014 के आम चुनाव में उन्होंने नागपुर सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में नितिन गडकरी को कैबिनेट मंत्रियों की सूची में शामिल किया गया। इस दौरान उनको सड़क परिवहन मंत्री के पद की जिम्मेदारियां मिलीं। वहीं सितंबर 2017 में उन्हें शिपिंग और जल संसाधन, नदी विकास और गंगा रेजुवेनेशन जैसे अतिरिक्त कार्य सौंपे गए। उन्होंने अपने को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा किया।

कार्य एवं उपलब्धियां

नितिन गडकरी का किसानों के उत्थान और उन्हें बेहतर जीवन अवसर प्रदान करने वाले कार्यों में योगदान है।

नितिन गडकरी देश के पहले बायो – डीजल पम्प शुरू करने वाले नेता हैं। 

उनकी पहल में भारत के मध्य में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क का निर्माण किया गया।

नितिन गडकरी ने विद्युत उत्पादन प्रोजेक्ट के लिए सीवेज वाटर, आधुनिक जीवन जीने के लिए एक पर्यावरण के अनुकूल दिशा में कार्य किया है। 

उन्होंने अपने कार्यकाल में तमाम ब्रिज, फ्लाईऑवर और एक्प्रेसवे के निर्माण कार्य करवाया है। 

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यान्वयन में भी नितिन गडकरी ने अहम भूमिका निभाई है।

नितिन गडकरी ने सेंट्रल पीडब्ल्यूडी को भी बदल दिया। नागपुर शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर में उन्होंने अहम योगदान दिया है। जिसके कारण वर्तमान में नागपुर एक सुंदर शहर बन गया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़