महाराष्ट्र के किसी भी भाजपा सांसद ने लोकसभा में मराठा आरक्षण पर एक शब्द नहीं कहा: चव्हाण

Maratha reservation

महाराष्ट्र के मंत्री अशोक चव्हाण ने मंगलवार को कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य के किसी भी भाजपा सांसद ने मराठा आरक्षण के मुद्दे पर उस समय कुछ नहीं बोला जब लोकसभा में राज्यों की अपनी ओबीसी सूची बनाने की शक्तियों को बहाल करने के लिए एक संवैधानिक संशोधन विधेयक पर बहस हुई।

मुंबई। महाराष्ट्र के मंत्री अशोक चव्हाण ने मंगलवार को कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य के किसी भी भाजपा सांसद ने मराठा आरक्षण के मुद्दे पर उस समय कुछ नहीं बोला जब लोकसभा में राज्यों की अपनी ओबीसी सूची बनाने की शक्तियों को बहाल करने के लिए एक संवैधानिक संशोधन विधेयक पर बहस हुई।

इसे भी पढ़ें: इस्लामी देशों के पर्यटकों को आकर्षित कर सकता है पाकिस्तान: इमरान खान

मराठा आरक्षण पर राज्य कैबिनेट की उप-समिति के प्रमुख चव्हाण ने यहां संवाददाताओं से कहा कि शिक्षा और सरकारी नौकरियों में आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा में ढील देने का एक अवसर केंद्र ने गंवा दिया है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली हवाई अड्डे पर दो अफगान नागरिक गिरफ्तार, 53 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद

कांग्रेस मंत्री की टिप्पणी लोकसभा द्वारा संविधान (127 वां संशोधन) विधेयक, 2021 पारित करने के बाद आई, जिसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी ओबीसी सूची बनाने की शक्ति को बहाल करने की बात कही गई है, जिसमें राजग सरकार को कानून के पक्ष में विपक्षी दलों का समर्थन मिल रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़