क्या शनिवार को कर्नाटक में लगेगा लॉकडाउन ? उप मुख्यमंत्री ने कहा- स्थिति देखकर लेंगे फैसला

C N Ashwath Narayan

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री सी एन अश्वत्थ नारायण ने संवाददाताओं से एक सवाल के जवाब में कहा, अब तक तो शनिवार को लॉकडाउन नहीं है। आज शनिवार है और लॉकडाउन नहीं है।

बेंगलुरु। कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री सी एन अश्वत्थ नारायण ने शनिवार को स्पष्ट किया कि सरकार ने अब तक शनिवार को लॉकडाउन लागू करने पर कोई निर्णय नहीं किया है। कोविड​​-19 मामलों में बढ़ोत्तरी के मद्दनेजर यदि आवश्यक हुआ तो आवश्यक कदम उठाया जाएगा। अनलॉक के दूसरे चरण में राज्य सरकार ने कर्नाटक में पांच जुलाई से दो अगस्त तक हर रविवार को पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है। कोविड-19 संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी के बाद, अटकलें लगाई जा रही हैं कि सरकार शनिवार को भी लॉकडाउन लगाने पर विचार कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: बीएस येदियुरप्पा के कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित, अब मुख्यमंत्री घर से करेंगे काम

नारायण ने संवाददाताओं से एक सवाल के जवाब में कहा, अब तक तो शनिवार को लॉकडाउन नहीं है। आज शनिवार है और लॉकडाउन नहीं है। अब तक ऐसा कोई निर्णय नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि स्थिति को देखते हुए, भविष्य में अगर इसकी आवश्यकता होती है, तो मुख्यमंत्री इस पर फैसला लेंगे। बताया जाता है कि मामलों में वृद्धि को देखते हुए कुछ विशेषज्ञों ने भले ही लंबे समय के लिए ना हो पर कम से कम रविवार के साथ साथ शनिवार को भी लॉकडाउन का सुझाव दिया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़