Delhi के ITO स्थित Education Ministry के ऑफिस में आग का तांडव, दूसरी मंजिल पर काबू पाने की कोशिश जारी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर परिसर में स्थित शिक्षा मंत्रालय कार्यालय की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है, फिलहाल हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आईटीओ इलाके में स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) परिसर में शिक्षा मंत्रालय के कार्यालय की दूसरी मंजिल पर आग लग गयी। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि अग की घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।
उन्होंने बताया कि दिल्ली दमकल सेवा को सुबह करीब 9.37 बजे आग लगने की सूचना मिली, इसके बाद आग पर काबू पाने के लिये विभाग ने आठ दमकल गाड़ियों को तत्काल मौके पर भेजा। उन्होंने बताया कि इमरत में लगी आग को बुझाने का काम जारी है। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
#WATCH | Delhi | Efforts underway to douse the fire on the second floor of the Ministry of Education office, Vikas Marg. Further details awaited. https://t.co/G2ndIHTKFk pic.twitter.com/EUC5RUk3bi
— ANI (@ANI) June 1, 2026
अन्य न्यूज़















