अंडमान-निकोबार में 24 घंटे में नहीं आया कोरोना का एक भी नया केस, स्वास्थ्य अधिकारी ने दी जानकारी

Andaman and Nicobar Islands

अधिकारी ने कहा कि अब तक कुल7,413 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। बीते 24 घंटे में कोविड-19 से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया, लिहाजा मृतकों की कुल संख्या 129 है। अब तक 4,56,247 नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है।

पोर्ट ब्लेयर। केन्द्र शासित प्रदेश अंडमान-निकोबार में बीते 24 घंटे में कोविड-19 का कोई मामला सामने नहीं आया। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक कुल 7,548 लोग संक्रमित पाए गए हैं। उपचाराधीन रोगियों की संख्या छह है। सभी छह रोगी दक्षिण अंडमान जिले में हैं। अन्य दो जिलों उत्तर व मध्य अंडमान-निकोबार में कोविड-19 का कोई मामला नहीं है।

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 : अरुणाचल प्रदेश में 319, पुडेचरी में 81 और अंडमान में एक नया मामला

अधिकारी ने कहा कि अब तक कुल7,413 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। बीते 24 घंटे में कोविड-19 से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया, लिहाजा मृतकों की कुल संख्या 129 है। अब तक 4,56,247 नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है। संक्रमण की दर 1.65 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि अंडमान-निकोबार में अब तक कुल 3,13,490 लाभार्थियों को टीका लगाया जा चुका है। इनमें से 2,16,719 लोगों को कोविड-19 टीके की पहली जबकि 96,771 लोगों को दूसरी खुराक दी गई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़