नोएडा : वाहन की टक्कर लगने से महिला की मौत

ANI
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Oct 15 2025 1:40PM
थाना बीटा-दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात को यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए 45 वर्षीय महिला को टक्कर मार दी।
नोएडा थाना बीटा- दो क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना मंगलवार की रात हुई।
थाना बीटा-दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात को यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए 45 वर्षीय महिला को टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि अत्यंत गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए जिम्सअस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां आज उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़











