उत्तरी सेना कमांडर ने जम्मू के अखनूर सेक्टर के सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया

northern-army-commander-visited-border-areas-of-akhnoor-sector-of-jammu
[email protected] । Mar 1 2019 8:34PM

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल सिंह के साथ व्हाइट नाइट कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह मौजूद थे।

जम्मू। नियंत्रण रेखा पर तनाव के बीच, उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने शुक्रवार को वर्तमान सुरक्षा स्थितियों और अभियान संबंधी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर की अग्रिम चौकियों का दौरा किया।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल सिंह के साथ व्हाइट नाइट कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह मौजूद थे। अधिकारी ने कहा कि सेना कमांडर को संघर्षविराम के बढ़ते उल्लंघनों की चुनौतियों का सामना करने के लिए उठाए गए कदमों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने यूनिटों द्वारा किये गये उपाय और अपनाई गई मानक संचालन प्रक्रियाओं की सराहना की।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़