अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में नहीं सामने आया कोविड-19 का एक भी मामला

Arunachal Pradesh

राज्य में इस संक्रमण से निजात की दर 98.65 फीसद है। जाम्पा ने बताया कि फिलहाल राज्य में 168 मरीज उपचाररत हैं। ईटानगर, नाहरालागुन, निरजुली और बंदेरदेवा वाले राजधानी परिसर क्षेत्र में सबसे अधिक 55 मरीज उपचाररत हैं। राज्य में अबतक 3,75,405 लोगों का कोविड-19 परीक्षण हुआ है।

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का एक भी मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस के मामले 16,678 पर रुके हुए हैं। अबतक इस बीमारी से 56 मरीजों की जान चली गयी है।

इसे भी पढ़ें: अरुणाचल में जदयू के छह विधायक भाजपा में शामिल, मामले को नीतीश ने नहीं दिया महत्व

राज्य सतर्कता अधिकारी लोबसांग जाम्पा ने बताया कि शुक्रवार से अबतक कम से कम 16 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह अबतक 16,454 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। राज्य में इस संक्रमण से निजात की दर 98.65 फीसद है। जाम्पा ने बताया कि फिलहाल राज्य में 168 मरीज उपचाररत हैं। ईटानगर, नाहरालागुन, निरजुली और बंदेरदेवा वाले राजधानी परिसर क्षेत्र में सबसे अधिक 55 मरीज उपचाररत हैं। राज्य में अबतक 3,75,405 लोगों का कोविड-19 परीक्षण हुआ है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़