नोटबंदीः केंद्र ने पांच मुख्यमंत्रियों की समिति गठित की

[email protected] । Nov 28 2016 4:32PM

केंद्र ने नोटंबदी के बाद हालात को सामान्य बनाने के उपाय सुझाने के लिए पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों की समिति गठित करने का फैसला किया है।

अमरावती। केंद्र ने नोटंबदी के बाद हालात को सामान्य बनाने के उपाय सुझाने के लिए पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों की समिति गठित करने का फैसला किया है। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज दोपहर इस बारे में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन किया और उसने इस समिति की अध्यक्षता करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

समिति के बारे में और जानकारी फिलहाल नहीं मिल सकी है। उल्लेखनीय है कि चंद्रबाबू नायडू उन गिने चुने बड़े नेताओं में से एक हैं जो लगातार 500 व 1000 रुपये के नोटों को प्रतिबंधित करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने नोट बंदी के 8 नवंबर के निर्णय का स्वागत किया है पर 2,000 के नोट चालू करने पर आपत्ति कर चुके हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़