अब एसपी सिंह बघेल का बदला गया विभाग, कानून मंत्रालय से हटे, बनाए गए स्वास्थ्य राज्य मंत्री

SP Singh Baghel
ANI
अंकित सिंह । May 18 2023 3:50PM

आज से ही किरेन रिजिजू को भी कानून मंत्रालय से हटाकर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी। मोदी सरकार का अपने आप में एक बड़ा फैसला है। एक ही दिन में कानून मंत्रालय संभाल रहे दोनों मंत्रियों को बदल दिया गया है।

सीनियर मंत्री के बाद अब जूनियर मंत्री को भी कानून मंत्रालय से हटा दिया गया है। कानून मंत्रालय में राज्यमंत्री के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे एसपी सिंह बघेल को अब स्वास्थ्य राज्य मंत्री बना दिया गया है। इससे पहले आज से ही किरेन रिजिजू को भी कानून मंत्रालय से हटाकर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी। मोदी सरकार का अपने आप में एक बड़ा फैसला है। एक ही दिन में कानून मंत्रालय संभाल रहे दोनों मंत्रियों को बदल दिया गया है। 

केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को दो मंत्रियों के विभागों में बदलाव करते हुए किरेन रीजीजू की जगह संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री बनाया। रीजीजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार दिया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों को विभागों का पुन:आबंटन किया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़