लोकसभा के वास्तविक परिणाम के दिन राजग 200 सीटों तक सिमट जाएगा: भाकपा

on-the-actual-results-of-the-lok-sabha-the-nda-will-be-reduced-to-200-seats-cpi

भाकपा महासचिव ने दावा किया कि राजग बहुमत के आंकड़े 272 से बहुत कम करीब 200 सीटों तक सिमट जाएगा। भाकपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि अभी संप्रग के साथ जो पार्टियां नहीं आयी हैं वे भी कांग्रेस नीत गठबंधन में शामिल होंगी। सरकार बनाना संभव है।

हैदराबाद। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने विभिन्न एग्जिट पोल में नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अनुमान जताने वाली एजेंसियों के परिणाम पर सोमवार को संदेह प्रकट करते हुए कहा कि राजग बहुमत के आंकड़े तक पहुंच नहीं पाएगा। भाकपा के महासचिव एस. सुधाकर रेड्डी ने कहा,‘‘इनमें से अधिकतर भाजपा समर्थक चैनल हैं। उनसे इसी तरह की उम्मीद थी। यह भाजपा के चुनाव अभियान का हिस्सा है। आरंभ से अब तक वे उनके साथ हैं। इसलिए, मेरे लिए यह बहुत मायने नहीं रखता।’’

इसे भी पढ़ें: चुनाव आयोग प्रभावी भूमिका निभाने में रहा नाकाम: भाकपा

भाकपा महासचिव ने दावा किया कि राजग बहुमत के आंकड़े 272 से बहुत कम करीब 200 सीटों तक सिमट जाएगा। भाकपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि अभी संप्रग के साथ जो पार्टियां नहीं आयी हैं वे भी कांग्रेस नीत गठबंधन में शामिल होंगी। सरकार बनाना संभव है। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़